whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28368666 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा access_time 30-Dec-25, 10:26 AM visibility 344
Share



महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कला एवं समाज सेवा को समर्पित संस्था पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच , नवादा (गढ़वा) के द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी और गोस्वामी तुलसीदास जी की परंपरा के वाहक सुविख्यात लेखक , निर्माता व निर्देशक श्रद्धेय रामानंद सागर जी की जयंती स्थानीय मेलोडी मंडप , गढ़वा में मनाई गई।

               उपस्थित जनों द्वारा श्रद्धेय रामानन्द सागर जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन किया गया।     

               विषय प्रवेश कराते हुए मंच के निदेशक नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामकथा को संस्कृत में लिखकर जग कल्याणार्थ प्रस्तुत किया। कालांतर में उसी रामकथा को जनसामान्य की भाषा में लिखकर गोस्वामी तुलसीदास जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को घर-घर तक पहुँचाने का पुनीत कार्य किया।

Advertisement
जब जनसंचार का प्रमुख माध्यम दूरदर्शन बन रहा था तभी वैश्विक स्तर तक राम कथा को पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य कलाजयी धारावाहिक रामायण के माध्यम से रामानन्द सागर जी ने किया।इस आधार पर हम कह सकते हैं कि सर्व श्रद्धेय महर्षि वाल्मीकि एवं गोस्वामी तुलसीदास की परंपरा के वाहक थे रामानन्द सागर।

                    कलाप्रेमी श्रवण शुक्ला जी ने कहा कि पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच द्वारा वर्तमान समय के गोस्वामी तुलसीदास जी के रूप में सुविख्यात रामानन्द सागर जी की जयंती मनाना सराहनीय कार्य है।विभिन्न प्रकार की समस्याओं को झेलते हुए जिस प्रकार से श्रद्धेय रामानन्द सागर ने रामायण धारावाहिक का निर्माण किया वह सभी के लिए प्रेरणाप्रद है।

Advertisement
वैश्विक महामारी कोरोना काल में जब रामायण धारावाहिक का प्रदर्शन किया गया तो उसने लोगों को स्वतः होम क्वॉरेंटाइन रहने में मदद करने के साथ-साथ विश्व कीर्तिमान भी स्थापित किया।

                     ज्योतिषाचार्य श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि रामानंद सागर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनके कृत्यों को जन-जन तक पहुँचाने का जो कार्य पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के माध्यम से किया जा रहा है वह अत्यंत प्रशंसनीय है।

                    संगीत शिक्षक पी.के. मिश्रा ने कहा कि श्रद्धेय रामानन्द सागर ने इस जग को जो दिया है वह अतुल्य है। उन्होंने अपने कालजयी धारावाहिक रामायण के निर्माण से यह सिद्ध कर दिया कि कला मानव के कल्याण के लिए किस प्रकार से उपयोगी हो सकती है।

Advertisement

                    नवोदित कवि सौरभ कुमार तिवारी ने "हम कथा सुनाते हैं राम सकल गुणधाम की, यह रामायण है पुण्य कथा श्रीराम की..." प्रस्तुत किया।

                    आयोजन को सफल बनाने में दयाशंकर गुप्ता , श्याम नारायण पांडेय, कुमार गौरव गर्ग आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

                   कुमार गौरव गर्ग द्वारा "सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया:, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दु:ख भाग भवेत् । ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।" का पाठ कर आयोजन का समापन कराया गया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play