whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26901678
Loading...


निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सख्त कदम: 6 कर्मियों से स्पष्टीकरण, वेतन/मानदेय स्थगित

location_on गढ़वा access_time 30-Oct-24, 05:41 PM visibility 703
Share



निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सख्त कदम: 6 कर्मियों से स्पष्टीकरण, वेतन/मानदेय स्थगित
उपायुक्त गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने विधानसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए अपने कार्य से अनुपस्थित पाए गए 6 कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है और अगले आदेश तक उनके वेतन और मानदेय को स्थगित कर दिया है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि चुनावी दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2024 को प्रातः 6:00 से 7:45 बजे तक अंतर्राज्यीय चेकपोस्टों पर वेबकास्टिंग और दूरभाष के माध्यम से निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में पाया गया कि विभिन्न चेकपोस्टों पर तैनात 6 कर्मी, जिनमें भंडरिया, रंका, नगर ऊंटारी, भवनाथपुर, कांडी, और केतार प्रखंडों के कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता शामिल हैं, अपने निर्वाचन कार्य से अनुपस्थित थे।
यह लापरवाही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है और गंभीर अनुशासनहीनता का संकेत है। उपायुक्त ने भंडरिया के धर्मेंद्र कुमार यादव, रंका के जितेंद्र कुमार, नगर ऊंटारी के जितेंद्र कुमार, भवनाथपुर के चंदन कुमार, कांडी के यशवंत कुमार, और केतार के अमरेंद्र कुमार सिंह से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर इन कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उपायुक्त शेखर जमुआर ने सभी चुनाव कार्य में लगे कर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ईमानदारी और समयबद्धता से अपने कार्यों का निर्वहन करें ताकि विधानसभा चुनाव 2024 निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

#4
विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

#5
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play