कांडी : विश्रामपुर विधानसभा के चुनाव ऑब्जर्वर आनंद पटेल मंगलवार को कांडी व बरडीहा प्रखण्ड का दौरा किया। ऑब्जर्वर ने प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में एफएसटी व एसएसटी टीम के साथ बैठक कर उनके द्वारा अब तक किए गए कार्रवाईयों के बारे में जानकारी ली।
आब्जर्बर ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, सभी सेक्टर ऑफिसर व सेक्टर पुलिस ऑफिसर से चुनाव की तैयारियों का गहन पूछताछ किया और कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने अब तक विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में सख्ती के साथ सम्बंधित अधिकारियों व कर्मियों के साथ जानकारी प्राप्त किए।
उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी कीमत पर नहीं हो इसके लिए 24 घन्टा सभी अधिकारियों को सचेत रहने का निर्देश दिया और कहीं से भी शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का एफएसटी टीम को हिदायत दी।
Advertisement
एफएसटी टीम निर्धारित समय के अंदर मामले का जांच कर वास्तविक रूप से निष्पादन करें। इस संबंध में चुनाव ऑब्जर्वर बहुत सख्त दिखे।