whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176858
Loading...


लो वोटिंग बूथों पर विशेष फोकस के साथ योजनाबद्ध तरीके से स्वीप कार्यक्रम संचालन का निर्देश, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

location_on गढ़वा access_time 25-Oct-24, 05:32 PM visibility 662
Share



लो वोटिंग बूथों पर विशेष फोकस के साथ योजनाबद्ध तरीके से स्वीप कार्यक्रम संचालन का निर्देश, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
बैठक करते नोडल पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर गढ़वा में स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में प्रखंड स्तरीय सभी स्वीप नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए। नोडल पदाधिकारी कुशवाहा ने कम वोटिंग टर्नआउट वाले बूथों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने, मतदान दिवस पर आयोग के ऑडियो-वीडियो संदेशों के प्रचार-प्रसार, और बूथ स्तर पर प्रचार सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए। निर्वाचन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए वोटर हेल्पलाइन, सी-विजिल, एवं सक्षम जैसे एप्स का व्यापक प्रचार प्रसार भी करने की बात कही गई।
स्वीप कार्यक्रमों के तहत सिग्नेचर कैंपेन, सेल्फी प्वाइंट, रन फॉर वोट, रंगोली, चौपाल, नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित करने के निर्देश दिए गए। मतदाताओं को "केवाईसी" एप के जरिए उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त करने के बारे में भी बताया गया। सोशल मीडिया पर स्वीप की गतिविधियों को साझा करने के साथ, सरकारी व गैर-सरकारी कर्मियों के लिए मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी पदाधिकारी विमलेश शुक्ला, डीपीएम शाहनवाज असगर, परियोजना अर्थशास्त्री क्षमा प्रिया, परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play