whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27199731
Loading...


विदेशी घुसपैठियों का गढ़ बन रहा है झारखंड : शिवराज सिंह चौहान, झारखंड में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : सतीश चंद्र

location_on गढ़वा access_time 24-Oct-24, 11:55 AM visibility 684
Share



विदेशी घुसपैठियों का गढ़ बन रहा है झारखंड : शिवराज सिंह चौहान, झारखंड में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार : सतीश चंद्र
जनसभा को संबोधित करते शिवराज सिंह चौहान एवं उपस्थित जनसमूह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झारखंड विदेशी घुसपैठियों का गढ़ बन गया है। अगर इस बार चूक गये तो झारखंड में बांग्लादेशियों का बहुमत हो जाएगा। इसलिए हर हाल में कमल फूल निशान पर वोट देकर राज्य में भाजपा की सरकार बनायें। श्री चौहान गढ़वा स्थित रामासाहू उवि के स्टेडियम में आयोजित गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के नामांकन जनसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा कि यह चुनाव माटी, बेटी व रोटी बचाने का चुनाव है। हर हाल में एनडीए प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीतायें। भाजपा की सरकार झारखंड में गरीबां की जिंदगी बदलने आ रही है। भाजपा ने प्रण किया है कि झारखंड में सरकार बनते ही जनता को मुफ्त बालू, गरीबां को पक्का मकान, पहली बैठक में सरकारी नौकरी की घोषणा, बीएससी, बीकॉम, बीएड करने वाले युवाओं को 2000 रूपये प्रतिमाह, महिलाओं को 2100 रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हेमंत ने पूरे झारखंड को लूट लिया है। युवाओं की नौकरी गायब हो गई है। हर हाल में भाजपा का सरकार बनाना जरूरी है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कमल फूल छाप पर वोट देकर एनडीए प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी को जीताने का संकल्प दिलाया। केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि पूरे झारखंड में कहीं भी विकास नहीं दिखाई पड़ता है। यहां नौजवान बेरोजगार पड़े हैं। हेमंत सरकार ने जनमानस को लूटने का काम किया है। इस बार झारखंड में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनायें। सांसद बीडी राम ने कहा कि पिछली बार जनता को दिग्भ्रमित कर हेमंत सोरेन ने सरकार बना ली है। परंतु इस बार हर हाल में भाजपा की सरकार बनायें।
गढ़वा के सभी लोग ऐसा जनप्रतिनिधि चुनें जो क्षेत्र का विकास कर सके। ऐसा नहीं चुन लें कि पांच साल तक अफसोस करना पड़े। डबल इंजन की सरकार बनेगी तो राज्य में काफी तेजी से विकास होगा। प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा को कमजोर समझने का भूल किया है। पांच साल तक गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का शोषण किया है। मंत्री का अपराध कहीं से भी माफी के लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति खायेंगे न खाने देंगे की है। इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही सब का हिसाब होगा। उन्हांने कहा कि पूरे झारखंड में सर्वाधिक मतों से भाजपा गढ़वा विधानसभा सीट जीतेगी। मौके पर मुख्य रूप से यूपी के विधायक भुपेश चौबे, गढ़वा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह, श्याम नारायण दुबे, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, ओमप्रकाश केशरी, आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, अरविंद तुफानी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विवेकांनद तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, विनोद चंद्रवंशी, राजकुमार मधेशिया सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play