whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054426 readers visited
Loading...


रमना पुलिस ने लग्जरी वाहन से अवैध विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

location_on रमना access_time 23-Oct-24, 05:50 PM visibility 717
Share



रमना पुलिस ने लग्जरी वाहन से अवैध विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
प्रेस वार्ता में जानकारी देते एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह, गिरफ्तार तस्कर एवं संदिग्ध सफारी गाड़ी


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : रमना पुलिस ने अवैध विदेशी शराब से भरे एक लग्जरी वाहन को जब्त कर उसमें सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वंशीधर नगर एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी कि बुधवार सुबह पांच बजे एक संगठित आपराधिक गिरोह के सदस्य अवैध विदेशी शराब की खेप लेकर उत्तर प्रदेश से आ रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर एफएसटी टीम के दंडाधिकारी विकास कुमार, पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र बल की मौजूदगी में करचा अस्पताल के पास वाहनों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक संदिग्ध सफारी गाड़ी से 469 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य लगभग तीन लाख अठारह हजार 920 रुपए है।
कोई वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर शराब और वाहन जब्त कर लिया गया। साथ ही, वाहन चालक करण कुमार (पटना जिला) और सनी कुमार (नालंदा जिला) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में दंडाधिकारी विकास कुमार, थानेदार अनिमेष शांतिकारी, एसआई चंदेश्वर राय, एएसआई सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार और सशस्त्र बल के हरिश्चंद भगत और रविशंकर प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह भी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play