whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054910 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा में पहली बार किन्नर समाज को जोड़ा गया मतदाता जागरूकता अभियान से, विधानसभा चुनाव 2024 में निभाएंगे अहम भूमिका

location_on गढ़वा access_time 23-Oct-24, 03:58 PM visibility 680
Share



गढ़वा में पहली बार किन्नर समाज को जोड़ा गया मतदाता जागरूकता अभियान से, विधानसभा चुनाव 2024 में निभाएंगे अहम भूमिका
मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल किन्नर समाज


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर गढ़वा जिले में स्वीप कोषांग द्वारा किन्नर समाज के लोगों को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ा गया। यह गढ़वा जिले में पहली बार हुआ कि किन्नर समाज के लोगों को लोकतंत्र में अहम योगदान देने के लिए इस अभियान का हिस्सा बनाया गया। यह कार्यक्रम टाउन हॉल मैदान से शुरू होकर रंका मोड़ होते हुए सोनपुरवा बस स्टैंड तक पहुँचा, जहाँ बैनर और ढोल-नगाड़ों के साथ किन्नर समाज के सदस्यों ने 13 नवंबर 2024 को मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन सोनपुरवा बस स्टैंड पर हुआ, जहां उपस्थित किन्नर समाज के लोगों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग गढ़वा ने सभी से नैतिक मतदान करने का आग्रह किया।
Advertisement
किन्नर समाज की राधा गुरु मां ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की और पहली बार किन्नर समाज को इस महत्वपूर्ण अभियान से जोड़े जाने पर खुशी जताई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके समुदाय के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह ने नैतिक मतदान और ईवीएम-वीवीपैट की पारदर्शिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं को सी-विजिल, सक्षम और वोटर हेल्पलाइन ऐप्स के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया, जो चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी किन्नर समाज के लोगों और उपस्थित मतदाताओं से मतदाता शपथ पत्र भरवाकर आगामी विधानसभा चुनाव में नैतिक रूप से मतदान करने की अपील की गई।
Advertisement
कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण अधिकारी और किन्नर समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play