whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27051225
Loading...


किसी भी हाल में नहीं लूटने देंगे महिलाओं का हक : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 19-Oct-24, 05:03 PM visibility 695
Share



किसी भी हाल में नहीं लूटने देंगे महिलाओं का हक : मंत्री मिथिलेश
पार्टी में शामिल महिलाओं के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



महिलाओं ने किया मंत्री मिथिलेश का समर्थन, 300 से अधिक झामुमो में शामिल गढ़वा : आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों की महिला ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का समर्थन की है। शनिवार को मंत्री श्री ठाकुर की उपस्थिति में उनके के आवास पर गढ़वा शहरी क्षेत्र के टंडवा, भगलपुर सहित कल्याणपुर, मेराल प्रखंड के करकोमा आदि क्षेत्रों से 300 से अधिक महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। हसीना खातून के नेतृत्व में कल्याणपुर के 50 से अधिक महिलाओं ने भी झामुमो का दामन थामा। मौके पर जिप अध्यक्ष शांति देवी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी आदि ने सभी महिलाओं को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल की।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि काफी संख्या में माता, बहनों का अपार समर्थन मिल रहा है। इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में गढ़वा के लोगों ने मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह से मैंने खरा उतरने का प्रयास किया है। गढ़वा सहित पूरे झारखंड में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य हुआ है। राज्य की सभी बहन, बेटियों, माताओं आदि सभी वर्गों के लिए सरकार ने कई बेहतर कार्य किए हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में झारखंड सरकार का मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना बहुत बड़ा कदम है। इस योजना से आज पूरे राज्य की बहन, बेटी लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर उन्हें भारी मतों से जीत दिलाएं।
साथ ही राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। ताकि आने वाले समय में मंईयां सम्मान योजना का लाभ सभी को मिलता रहे। उन्होंने कहा कि साथ ही राज्य की महिलाओं सहित हर तबके लोगों के लिए और भी बेहतर कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में महिलाओं का हक नहीं लूटने देंगे। मौके पर मुख्य रूप से उक्त सहित गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष सोनी देवी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष आराधना सिंह, सचिव रेखा पाठक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play