whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055156 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

सदर प्रखंड के नौ बीडीसी सहित पांच सौ से अधिक लोग झामुमो छोड़ भाजपा में हुए शामिल

location_on गढ़वा access_time 18-Oct-24, 05:51 PM visibility 776
Share



सदर प्रखंड के नौ बीडीसी सहित पांच सौ से अधिक लोग झामुमो छोड़ भाजपा में हुए शामिल
अपने आवास पर पार्टी में शामिल हुए पंचायत समिति सदस्यों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



पैसा और प्रशासनिक मदद के सहारे चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं मंत्री: सत्येन्द्रनाथ गढ़वा : गुरूवार को देर रात सदर प्रखंड के नौ पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) सहित पांच सौ से अधिक लोगों ने झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने अपने आवास पर सभी नौ बीडीसी को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा गढ़वा शहरी क्षेत्र के दीपुवां मोहल्ला और मेराल प्रखंड के तिसरटेटूका सहित अन्य गांवों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में जो बीडीसी शामिल हुए हैं उनमें गढ़वा प्रखंड के बीडीसी संघ के अध्यक्ष तहजीब आलम खान, नवादा के बीडीसी नंदकिशोर मेहता, बीरबंधा के बीडीसी आशिक अंसारी, दुबे मरहटिया के बीडीसी अनूज तिवारी, चिरौंजियां के बीडीसी धनंजय पासवान, ओबरा के बीडीसी ब्रह्मदेव सिंह, छतरपुर के बीडीसी रूषतम अंसारी, फरठिया के बीडीसी संजय चौधरी और उड़सुगी के बीडीसी कमलेश उरांव का नाम शामिल है।
Advertisement
मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भाजपा और पीएम मोदी के पक्ष में आंधी चल रही है। पीएम मोदी के कार्यो से प्रभावित होकर प्रत्येक दिन लोग बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर पैसा और प्रशासनिक मदद के सहारे चुनाव जीतने का सपना देख रहे है। अपने कार्यकाल के दौरान सभी क्षेत्रों में भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा देने वाले लोग विकास कार्य का ढ़िढोरा पीटते चल रहे है। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री को अपने विकास कार्य पर इतना ही भरोसा है, तो आखिर नगद पैसा, टी सर्ट, घड़ी, साड़ी, धोती सहित अन्य सामाग्री का वितरण करने की क्या जरूरत पड़ गई।
Advertisement
पूर्व विधायक ने कहा कि जिलास्तर और प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी मंत्री और उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे आदर्श आचार संहिता में खुलेआत सहयोग कर रहे है। ऐसे सभी भ्रष्ट अधिकारियों के सहारे मंत्री चुनाव जीतने का सपना देख रहे है। उन्होंने कहा कि मंत्री चाहे कितना भी प्रयास कर ले, इसबार वे अपना जमानत भी नही बचा पाएंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 15 में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से भाजपा को भारी बहुमत के साथ जीत दिलाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान जय भवानी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन मालाकार, पूर्व अध्यक्ष अमन कश्यप, सिकंदर राम, राजेंद्र कश्यप, किसु सोनी, अर्नव आनंद, हर्ष सोनी सहित काफी संख्या में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।
Advertisement
सभी को पूर्व विधायक ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकने की ज़रूरत है। यह सरकार जो विकास ढिंढोरा पीटती है, वह पूरी तरह से निराधार है। पूरे नगर परिषद क्षेत्र में एक भी रोड सही नहीं है, रोड चलने लायक नहीं है। पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। हर तरफ़ भ्रष्टाचार क़ायम है। बिना रिश्वत का कोई काम नहीं होता है। एक विशेष समुदाय के विधायक के प्रतिनिधि वैश्य परिवार के महिला पुरुष परिवार पर हमला कर रहा है। मौके पर डॉ. भोला कश्यप, बूथ अध्यक्ष शुभम गुप्ता, आशीष कश्यप, अभिषेक कश्यप, ब्रजेश उपाध्याय, विनोद चंद्रवंशी, संतोष दुबे, सन्नी चंद्रवंशी, लखन गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, उमेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play