whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26948847
Loading...


गढ़वा मंडल कारा में देर रात 2 घंटे की सघन तलाशी अभियान में कैदी वार्डों से नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

location_on गढ़वा access_time 18-Oct-24, 09:59 AM visibility 673
Share



गढ़वा मंडल कारा में देर रात 2 घंटे की सघन तलाशी अभियान में कैदी वार्डों से नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री
तलाशी अभियान के दौरान उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर गढ़वा मंडल कारा में कैदियों और सभी वार्डों की सघन तलाशी का अभियान चलाया गया। विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुहार और पुलिस अधीक्षक दीपक पांडे के नेतृत्व में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की टीम ने गुरुवार रात लगभग 11:00 बजे तलाशी अभियान शुरू किया। इस अभियान के लिए एक विशेष जाँच दल का गठन किया गया, जिसमें राज महेश्वरम (अपर समाहर्त्ता), रवीश राज सिंह (भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता), सतीश भगत (कार्यपालक दंडाधिकारी, रंका), कैशर रजा (जिला शिक्षा पदाधिकारी), धीरज प्रकाश (जिला परिवहन पदाधिकारी), रामगोपाल पांडेय (जिला आपूर्ति पदाधिकारी), कुमार नरेन्द्र नारायण (प्रखंड विकास पदाधिकारी, गढ़वा), जागो महतो (प्रखंड विकास पदाधिकारी, मेराल), यशवंत नायक (अंचल अधिकारी, मेराल) और अंजना रानी मिंज (खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी) शामिल थे।
करीब 2 घंटे तक चले इस गहन तलाशी अभियान के दौरान सभी कैदी वार्ड, जिसमें महिला वार्ड भी शामिल था, की बारीकी से जांच की गई। तलाशी के बाद किसी भी कैदी वार्ड से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि वे गोपनीयता बनाए रखें और तलाशी के बाद संबंधित प्रतिवेदन जिला गोपनीय शाखा में जमा करें। इस अभियान से यह सुनिश्चित किया गया कि मंडल कारा गढ़वा में विधि-व्यवस्था पूर्ण रूप से नियंत्रित और सुरक्षित है।




Trending News

#1
कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play