whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054658 readers visited
Loading...


रमना प्रखंड में कर्णपुरा न्यू युवा क्लब द्वारा रामलीला नाटक मंचन का भव्य आयोजन

location_on रमना access_time 04-Oct-24, 06:16 PM visibility 666
Share



रमना प्रखंड में कर्णपुरा न्यू युवा क्लब द्वारा रामलीला नाटक मंचन का भव्य आयोजन
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव एवं अन्य


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : कर्णपुरा न्यू युवा क्लब श्री दुर्गा पूजा महोत्सव पूजा समिति के तत्वावधान में रामलीला नाटक मंचन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, जिप अध्यक्ष शांति देवी, मुखिया अजीत कुमार पांडेय, बीडीसी प्रमोद कुमार गुप्ता और क्लब के अध्यक्ष टोनी साहू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर रामायण की पुरानी संस्कृति को नाटक के रूप में प्रस्तुत करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। जीप अध्यक्ष शांति देवी ने भी शांति और सद्भाव के साथ दशहरा पर्व मनाने की अपील की, वहीं मुखिया अजीत पांडेय ने सभी को भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, सचिव नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता उर्फ बबलू, व्यवस्थापक बृजेश ठाकुर, उपकोषाध्यक्ष जितेंद्र पासवान सहित न्यू युवा क्लब के अन्य सदस्यों और हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play