whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054655 readers visited
Loading...


रंका के पिंडरा में एक हजार से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on गढ़वा access_time 03-Oct-24, 06:38 PM visibility 675
Share



रंका के पिंडरा में एक हजार से अधिक लोग झामुमो में शामिल
झामुमो में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



जनता ही झामुमो की असली ताकत है : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी रंका के तत्वाधान में तमगे कला पंचायत के पिंडरा मध्य विद्यालय परिसर में झामुमो मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में तमगे कला पंचायत के विभिन्न गांवों के एक हजार से अधिक लोगों ने दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर को ऐतिहासिक जीत दिलाने एवं राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से ग्राम पिंडरा से अनुकरण सिंह, हिरामन सिंह, रजंती देवी, धनमानी कुंअर, पच्चु सिंह, अमिता कुमारी, सुकनी देवी, कविता देवी, छोटन लोहरा, सुरेंद्र लोहरा, मनोज प्रसाद, अजय प्रसाद, सुदामा सिंह, अजय राम, रामयाद राम, जय मां भवानी युवा फुटबॉल क्लब पिंडरा के जसवंत सिंह, रंजीत सिंह, कामेश्वर सिंह, उदय सिंह, संतोष सिंह, अजीत सिंह, दिलीप सिंह, तमगे खुर्द युवा क्लब के कैप्टन दीपक पासवान, बबलू पासवान, भरदुल पासवान, जितेंद्र पासवान, संतोष सिंह, नितीश रवि, पंकज परहिया, प्रवेश राम, अरविंद सिंह, सकेंद्र भुईयां, प्रसिद्ध माझी, नारद पासवान, ग्राम जोगीखुरा से संतोष यादव, दिनकर सिंह, जुगेंद्र लोहरा, राजू राम, गुलाम जिलानी, आशा देवी, ललिता देवी, शांति देवी, रीता देवी, लालमुनि सिंह, कामेश्वर सिंह, पटेल सिंह, ग्राम मुंगदह से रामधनि सिंह, नूर आलम, रामलाल यादव, लक्ष्मण राम, सरफरोज अंसारी, तमगे कला से महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, धनंजय साव, बिहारी भुईयां, अरविंद सिंह सहित एक हजार से अधिक लोगां का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनता ही झारखंड मुक्ति मोर्चा की असली ताकत है। गढ़वा सहित पूरे राज्य की जनता झामुमो के साथ है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यां एवं राज्य की चलायी जा रही जनहित की योजनाओ से प्रभावित होकर प्रत्येक गांव से काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। इन सभी लोगों के पार्टी में आने से झामुमो और अधिक मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की चाभी जनता के हाथ में होती है। राज्य गठन के बाद पहली बार 2019 में झारखंड की जनता ने झारखंडी जनसरोकार की सरकार बनायी है। तब से पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। गढ़वा सहित पूरे राज्य का और अधिक विकास कार्य करने के लिए, अपना हक अधिकार पाने एवं सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी लोग काफी मजबूती से लग कर आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play