whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28179950 readers visited
Loading...

Advertisement

दुर्गा पूजा और दशहरा त्यौहार को ले गढ़वा में जिला प्रशासन की सुरक्षा और सुव्यवस्था की विशेष योजना

location_on गढ़वा access_time 30-Sep-24, 05:50 PM visibility 687
Share



दुर्गा पूजा और दशहरा त्यौहार को ले गढ़वा में जिला प्रशासन की सुरक्षा और सुव्यवस्था की विशेष योजना
बैठक करते उपायुक्त एवं उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : दुर्गापूजा एवं दशहरा त्यौहार के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं शांति समिति के सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित हुए। बैठक में सर्वप्रथम विभिन्न प्रखंडों से आए शांति समिति के गणमान्य नागरिकों से उनके क्षेत्र में हो रहे दुर्गा पूजा के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकांश नागरिकों द्वारा बताया गया कि उनके प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से दोनों समुदाय आपस में मिलकर हर्सोल्लास के साथ एक दूसरे का त्यौहार मनाते हैं एवं किसी भी प्रकार की हमारे बीच आपसी द्वेष या तनाव का माहौल नहीं है।
Advertisement
उपायुक्त ने खुशी व्यक्त करते हुए इसी प्रकार से आगे भी विधि व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़े। यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो इसे जिला प्रशासन को साझा करें या स्थानीय प्रशासन अथवा थाना प्रभारी को सूचित करें, ताकि समय रहते उन्हें रोका जा सके। किसी भी परिस्थिति में कानून को हाथ में न लें। दुर्गा पूजा के तहत दशहरे को लेकर आयोजित उक्त जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा विभिन्न स्तर की तैयारी को लेकर उपस्थित प्रशासनिक पदाधिकारी एवं हिंदू मुस्लिम समन्वय समिति एवं शांति समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल का निर्माण पूर्व से चिन्हित स्थलों पर ही कराया जाए एवं प्रत्येक पंडालों में महिला एवं पुरुषों के आवागमन हेतु अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया साइट पर भड़काऊ व अमर्यादित पोस्ट को साझा नहीं करने की बात कही गई तथा विधिवत रूप से इसकी निगरानी करने को कहा गया। जिले के विभिन्न कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं नगर पंचायत को त्यौहारों के दौरान भीड़भाड़ से निबटने हेतु सुव्यवस्था कायम करने का निर्देश दिया गया। शहरों में एवं जिले के विभिन्न पूजा स्थलों पर साफ-सफाई कराने, कूड़ेदान की व्यवस्था कराने, लाइटनिंग की व्यवस्था एवं खराब पड़े सभी लाइट्स की मरमती तथा ध्वनि प्रदूषण को निर्धारित करने संबंधी कई दिशा निर्देश दिए गयें।
Advertisement
मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को त्यौहारों के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही गई, जबकि जिला परिवहन पदाधिकारी को विशेषकर त्यौहारों के दौरान दुर्घटनाओं से बचने को लेकर बाइक राइडर्स को हेलमेट का प्रयोग करने तथा चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट प्रयोग करने हेतु जागरूक करने तथा प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। त्यौहार के दौरान अप्रिय घटनाओं से निबटने हेतु समुचित चिकित्सकीय व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही पूजा पंडालों में तथा विसर्जन स्थलों पर भी प्राथमिक उपचार जैसे आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की बात कही गई। पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री पांडे द्वारा बताया गया कि त्यौहारों के दौरान पूरे शहर एवं जिले के हर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
Advertisement
उन्होंने अगलगी जैसे अप्रिय घटनाओं से बचने हेतु पूजा समिति के सदस्यों से समुचित मात्रा में पानी एवं बालू आदि की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी को भी इस प्रकार के अप्रिय घटनाओं से बचने हेतु पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार रहने हेतु निदेशित किया गया। उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को पूजा पंडाल के सदस्यों को अपने-अपने पूजा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य रूप से अधिष्ठापित करने हेतु निर्देशित करने को कहा। सभी पूजा पंडालों के सदस्यों एवं वॉलिंटियर्स को अपने-अपने पहचान हेतु आईकार्ड बनवा लेने की भी बात कही गई। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी के मुताबिक बताया कि गढ़वा जिले में कुल 667 पूजा पंडाल लगाए जाने हैं, जिसमें 27 लाइसेंसी एवं 640 गैर-लाइसेंसी पूजा पंडाल है।
Advertisement
सभी पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगवाने एवं महिला पुरुष के लिए अलग-अलग गेट बनाने की बात कही गई। मूर्ति विसर्जन को लेकर चर्चा करते हुए ससमय रात्रि 10:00 बजे तक विसर्जन प्रक्रिया संपन्न करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। उन्होंने अपने पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी से किसी भी परिस्थिति में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सक्रिय रहने को कहा। जिला कंट्रोल रूम में इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाए जाने का निर्णय लिया गया। त्यौहार के दौरान होने वाले किसी अप्रिय घटनाओं अथवा परेशानियों के लिए आमजनों के लिए हेल्प हेल्पलाइन नंबर जारी करने की बात कही गई। साथ ही डायल 112 का भी उपयोग करने की अपील की गई। दशहरे के अवसर पर सप्तमी पूजा के दिन सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे दिन तक एवं सायं 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था के तहत बड़ी गाड़ियों का परिचालन बंद रखने को कहा गया।
Advertisement
मौके पर उपस्थित सभी लोगों को उपायुक्त श्री जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक श्री पांडे द्वारा दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई एवं इसे हर्षो-उल्लास, आपसी सहयोग एवं सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की गई। जिले के सुव्यवस्थित साफ सफाई युक्त एवं पर्यावरण अनुकूल कम खर्चे वाली अच्छे एवं व्यवस्थित पूजा पंडालों को पुरस्कृत करने की भी बात कही गई। उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष जिला परिषद गढ़वा शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी एवम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, रंका एवं श्री बंशीधर नगर, माननीय सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि, प्रखंड एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के गणमान्य सदस्यगण समेत सभी कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंतागण, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play