whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056808 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा के दो लाख उपभोक्ताओं का 90 करोड़ से अधिक का बिजली बिल माफ

location_on गढ़वा access_time 30-Sep-24, 05:35 PM visibility 686
Share



गढ़वा के दो लाख उपभोक्ताओं का 90 करोड़ से अधिक का बिजली बिल माफ
मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



बिजली बिल माफ, विरोधी साफ : मिथिलेश ठाकुर गढ़वा : झारखंड सरकार ने पूरे राज्य के सभी गरीब बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ कर दी है। इसके तहत गढ़वा के लगभग दो लाख उपभोक्ताओं का करीब 90.5 करोड रुपए का बिजली बिल माफ कर दिया गया है। अब गरीब उपभोक्ताओं को बिजली का बकाया बिल एक रुपए भी नहीं भरना पड़ेगा। उपभोक्ताओं ने सरकार के इस फैसले से काफी राहत की सांस ली है। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि झारखंड के संवेदनशील हेमंत सरकार ने गढ़वा सहित झारखंड के लाखों ग़रीब उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ़ कर दिया है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि सिर्फ़ गढ़वा ज़िले में एक लाख 82 हज़ार 929 उपभोक्ताओं की 90 करोड़ 39 लाख 86 हज़ार रुपए बिजली बिल माफ़ की गई है। इसके तहत गढ़वा वन डिवीजन में कुल एक लाख 28 हजार 516 उपभोक्ताओं का 65 करोड़ 78 लाख 80 रुपए तथा गढ़वा टू डिविजन में 54413 उपभोक्ताओं का 24 करोड़ 61लाख छह हजार रूपए माफ किया गया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जल्द ही सभी लाभुकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगे। ताकि भविष्य में कोई भी इन्हें राशि भुगतान करने के लिए मजबूर न कर सके। यह सरकार गरीब गुरबों की सरकार है। उनके हितों व अधिकारों के लिए काम करती है। इसे हमें बनाए रखना है। मंत्री ने कहा कि झारखंड वासियों का बिजली बिल माफ और विरोधी साफ हो गए हैं। साथ ही झारखंड सरकार ने गरीब किसानों का दो लाख रुपए तक का लोन भी माफ कर दी है।
Advertisement
जिससे लोन के बोझ तले दबे किसानों को भी बहुत बड़ी राहत मिली है। सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर कार्य कर रही।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play