डंडई : दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को डंडई थाना परिसर में शांति समिति कि बैठक आयोजित की गई।
मौके पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा सरकार की गाइडलाइन के तहत मनाएं। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडाल या शोभा यात्रा में डीजे नहीं बजाने, शराब बिक्री व सेवन नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में दीप प्रज्वलन बेहद ही सावधानी से करें। साथ ही दुर्गा पूजा स्थलों पर आग को रोकने के लिए अग्निशमन यंत्र या पहले से ही बालू आदि की व्यवस्था रखें। थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान ऊंची प्रतिमा, प्रसाद वितरण, रावण दहन, मूर्ति विसर्जन आदि में कमेटी के द्वारा विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
Advertisement
अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। भगदड़ करने वाले या सौहार्द बिगड़ने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों समुदाय से दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मानने को कहा।
बैठक में अंचलाधिकारी राजकुमार प्रजापति, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहन पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि घुरबीगन बैठा, बीडीसी प्रतिनिधि मिथलेश प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम, पचोर मुखिया प्रतिनिधि कृष्णकांत सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिनेश राम, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, डीबीसी कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जफर इकबाल, सूर्य देव चौधरी, अशोक प्रसाद, मुस्ताक अहमद, दीनानाथ पांडेय, कन्हाई प्रजापति सहित विभिन्न पूजा कमेटी के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य उपस्थित थे।