बड़गड़ : दुर्गा पूजा के मद्देनजर शनिवार को बड़गड़ थाना परिसर में थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा समारोह के आयोजकों और पूजा समिति के सदस्यों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरकारी दिशा-निर्देशों के तहत पूजा मनाने की अपील की गई।
थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने कहा कि नए थाना के सृजन के बाद पहली बार दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा और आयोजकों से भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग की उम्मीद है।
इस अवसर पर प्रधान सहायक उपेंद्र कुमार, पुअनी विजय शंकर राय, प्रभु प्रसाद मेहता, वशिष्ठ राम, पूजा समिति के अध्यक्ष प्रेमसागर जायसवाल, रमेश सोनी, सोमा टोप्पो, अर्जुन मिंज, नारद प्रसाद, अरविंद जायसवाल, बुधन यादव, शौकत अंसारी, जलील अंसारी, राधेश्याम जायसवाल, बीरद लकड़ा, विश्राम बाखला, भगवान यादव, बालदेव टोप्पो, रामचंद्र सिंह, संतोष यादव, अनिल गुप्ता सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।