धर्मडीहा में परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने झामुमो और भाजपा छोड़ थामा गिरिनाथ सिंह का साथ
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के धर्मडीहा में आज परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही, गढ़वा स्थित आवास पर प्रखंड चिनिया, मेराल और गढ़वा के झामुमो एवं भाजपा के लगभग 100 लोगों ने झामुमो के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन यात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।
अपने संबोधन में गिरिनाथ सिंह ने बालू माफियाओं पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, बालू की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि इसे बारूद बना दिया गया है। किसानों को अपनी जमीन के कागजात बनवाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, और प्रशासनिक स्तर पर भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है।
डीसी से लेकर सीओ तक सभी लूट का हिस्सा बने हुए हैं।
गिरिनाथ सिंह ने क्षेत्र के विकास की दिशा में महाविद्यालय और डेंटल कॉलेज की स्थापना का वादा करते हुए कहा, हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार से लड़कर क्षेत्र का विकास करना है। इस परिवर्तन यात्रा का मकसद जनता की समस्याओं को हल करना और क्षेत्र को प्रगति की दिशा में ले जाना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोशन कुमार पाल, रमेश पाल, डॉ. विकास पाल, बब्लू मोदी, रोहित पाल, चंदन विश्वकर्मा, राहुल पाल, मनिष पाल, दीपक पाल, रामावतार पाल, रमेश चौधरी, रामजी चौधरी, अलक निरंजन पाल, राजकुमार विश्वकर्मा, मो. रफीक अंसारी, अजय सिंह, विजय सिंह, उमाशंकर विश्वकर्मा, छोटू विश्वकर्मा, इस्तखार अंसारी, बच्चू सिंह, जगदीश लोहरा, रामावतार भुइया, अजय ठाकुर, राजनाथ सिंह, लालजीत सिंह, प्रेमचंद सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।