गढ़वा : जयमां शारदा ऑटोमोबाइल्स, टंडवा स्थित टाटा मोटर्स के डीलरशिप पर दुर्गा पूजा से पहले टाटा मोटर्स की नई कर्व कूपे एसयूवी की भव्य लॉन्चिंग का आयोजन किया गया। टाटा मोटर्स की इस नई पेशकश ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह एसयूवी कूपे नए एटलस प्लेटफार्म पर तैयार की गई है, और इसे कई आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा फीचर्स से लैस किया गया है।
टाटा कर्व कूपे एसयूवी में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनारोमिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, मल्टीपल इंजन ऑप्शन, इस सेगमेंट में पहली बार 500 लीटर की बूट स्पेस और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लेवल 2 में सेफ्टी के 20 फीचर्स दिए गए हैं। यह एसयूवी कूपे इस सेगमेंट की पहली कार मानी जा रही है, जिसे ग्राहक डीलरशिप पर टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध पा सकते हैं।
जीएम अमित तिवारी ने इस अवसर पर बताया कि टाटा मोटर्स की कारों की खरीदारी पर 31 अक्टूबर तक ₹75,000 तक के गिफ्ट और 3 दिन 2 रात के हॉलीडे वाउचर का ऑफर दिया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में एसबीआई के प्रबंधक प्रशांत कुमार, कौशल चौधरी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। डीलरशिप से टीम लीडर गौतम, निलेश, कुमार रवि, फरीद, सूरज, और सोहेल सहित कई लोग भी मौके पर मौजूद थे।