whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055163 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

दूसरी उप-राजधानी बनने की ओर अग्रसर है गढ़वा

location_on गढ़वा access_time 25-Sep-24, 11:00 AM visibility 696
Share



दूसरी उप-राजधानी बनने की ओर अग्रसर है गढ़वा
लोगों का अभिवादन करती कल्पना सोरेन व अन्य मंत्री एवं उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



अभी योजनाओं की गंगा बह रही है, अगली बार महासागर लेकर आएंगे : कल्पना सोरेन सबसे विकसित जिला बनेगा गढ़वा : मंत्री मिथिलेश हेमंत को जिताइए और पैसा बढ़ाएंगे : बेबी देवी सरकार आपके जीवन को आसान बनाने के लिए है प्रयासरत : दीपिका पांडेय बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में चौपाल का आयोजन गढ़वा : मईयां सम्मान यात्रा के दौरान गढ़वा पहुंची गांडेय विधायक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार की रात्रि शहर के कल्याणपुर स्थित बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में चौपाल का आयोजन की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त की। चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका सिंह पांडेय एवं मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का ढोल, नगाड़े के साथ लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।
Advertisement
मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जितनी तेजी से राज्य का विकास कर रहे हैं, झारखंड प्रतिदिन एक नया उदाहरण बनते जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की राशि 1000 रुपए मात्र पैसा नहीं, बल्कि महिलाओं का मान सम्मान है। अब झारखंड में बेटी पैदा होगी तो वह बोझ नहीं, बल्कि लक्ष्मी का स्वरूप होगी जिस समाज की महिला विकसित होगी तो उस राज्य को आगे बढ़ाने से कोई रोक नहीं सकता है। श्रीमती सोरेन ने कहा कि इस योजना से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी। जब घर की महिला मुस्कुराएगी है तो पूरा परिवार मुस्कुराता है, परिवार जब मुस्कुराता है तो पूरा समाज मुस्कुराता है, जब पूरा समाज मुस्कुराएगा तब पूरा राज्य मुस्कुराएगा।
Advertisement
उन्होंने कहा कि चुनवी मौसम में रंग रूप बदलने वाले बहुत सारे बहार से भी लोग आएंगे। लेकिन उनके बहकावे में नहीं आना है। हेमंत सरकार तो अभी योजनाओं की गंगा बहा रही है। अगली बार योजनाओं का महासागर लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर जिस तेजी से विकास कर रहे हैं ऐसा लगता है कि गढ़वा दूसरी उप राजधानी बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मईयां सम्मान यात्रा का आगाज इतना सुंदर है तो अंजाम कितना सुंदर होगा। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मंत्री बेबी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से सभी बेटी, बहन जुड़ें। सभी माता बहनें अपने बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ाए और आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि अगली बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार बनाइए और पैसा बढ़ाएंगे।
Advertisement
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जिस तरह से अपने क्षेत्र का विकास किया है, यह उनसे सीख लेने की बात है। उन्होंने कहा कि मईयां सम्मान यात्रा ऐतिहासिक है। इस यात्रा से झारखंड में महिलाओं के लिए नया अध्याय जुड़ेगा। हेमंत सरकार गरीब, मजदूर, किसान, महिला, छात्र-छात्राएं सभी वर्गों के लोगों को हित में कार्य कर रही है। हेमंत सरकार आपके जीवन को आसन बनाने का प्रयास कर रही है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्य का चहुंमुखी विकास करना ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संकल्प है।
Advertisement
उन्होंने जो जिम्मेवारी सौंपी है मैं उसका निष्ठा पूर्वक पालन कर रहा हूं। मंत्री ने कहा कि जब वे पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री बने थे, तब राज्य के साढ़े चार प्रतिशत घरों में ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध था। आज पूरे राज्य में 54 प्रतिशत से अधिक घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचा दिया गया है। पहले गढ़वा के लोग बिजली, पानी, सड़क के लिए तरसते थे। गढ़वा में मात्र 1200 किमी जर्जर ग्रामीण सड़क थी। परंतु आज गढ़वा में 2700 किमी पक्की सड़क बन गई है। बिजली, पानी की समस्या दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़क जितना गढ़वा में बना है उतना पूरे भारत का कोई भी विधायक नहीं बनाया होगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में गढ़वा सबसे विकसित जिला बनेगा। मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सोगरा बीबी, रंजना जायसवाल, दीपमाला, रीता केशरी, सुधा केशरी, सोनी देवी, कौशल्या देवी आदि ने भी विचार व्यक्ति की।
Advertisement
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, पिंकी केशरी, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अनिता दत्त, भवनाथपुर जिप सदस्य रंजनी शर्मा, कंचन साहू, जितेंद्र सिन्हा, वंदना जायसवाल, फरीद खान, अराधना सिंह, चंदा देवी, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play