गढ़वा : सोमवार को गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड स्थित गोसाईं बाग मैदान से मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की माननीय मंत्री बेबी देवी, माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और माननीय विधायक कल्पना मूर्मु सोरेन प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना के बारे में सभा को संबोधित करते हुए मंत्रियों ने योजना के उद्देश्य और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह यात्रा गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड से शुरू होकर रमना और मेराल प्रखंडों में भी आयोजित की जाएगी।
Advertisement
इसके अलावा, सदर प्रखंड गढ़वा में रात्रि चौपाल का भी आयोजन होगा।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर गढ़वा जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।