गढ़वा : शहर के मिस्कार मुहल्ला स्थित बाबा वीर कुंवर मंदिर के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी एवं मुहल्ले के आमजन उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता व्यवसायी रामसेवक प्रसाद गुप्ता ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मंदिर के पुनरुद्धार और चारदिवारी के निर्माण पर विचार-विमर्श करना था।
बैठक के दौरान बाबा वीर कुंवर मंदिर निर्माण समिति का गठन किया गया। इस समिति में सुगंध कुमार बघेल को अध्यक्ष चुना गया, जबकि मुकेश कुमार यादव, छोटू कुमार और आकाश कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बादल कुमार को सचिव, विकास कांस्यकार को कोषाध्यक्ष एवं अंशु कांस्यकार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
Advertisement
इसके अलावा, अरविंद कुमार, कंचन कुमार, विकास कुमार, आर्यन कुमार, आशीष कुमार समेत कई अन्य सदस्यों को भी समिति में शामिल किया गया।
समिति के संरक्षक के रूप में अनिरुद्ध शरण, निवर्तमान वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, कृष्ण प्रसाद यादव, वीरेंद्र प्रसाद यादव समेत कई गणमान्य व्यक्तियों को नामित किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मंदिर की चारदिवारी के साथ-साथ एक हॉल का निर्माण भी आम जनता के सहयोग से कराया जाएगा, जिससे मंदिर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन सुगमता से हो सके।
इस अवसर पर भरत केशरी, सुनील राम, पानपती देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।