गढ़वा : शहर के मां गढ़देवी मंदिर में रविवार को प्रेमी युगल ने विवाह रचाकर एक-दूसरे के हो गए। धुरकी थाना क्षेत्र के अंबाखोरेया गांव की कुशमी कुमारी और डंडई थाना क्षेत्र के पचौर गांव के अभिषेक कुमार रवि के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों दूर के रिश्तेदार भी हैं, जिसके चलते उन्होंने शादी का निर्णय लिया।
रविवार को मां गढ़देवी मंदिर में विवाह संपन्न हुआ, जहां लड़के के साथ उसकी मां और लड़की के साथ उसकी मामी विवाह के साक्षी बने। मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार प्रेमी ने प्रेमिका के गले में फूलों की माला डाली और फिर उसकी मांग में सिंदूर भरा। इस विवाह को मां गढ़देवी मंदिर धार्मिक न्यास गढ़वा द्वारा विधिवत प्रमाणित किया गया और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
Advertisement
यह अनोखी शादी गढ़वा शहर में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।