whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054974 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

ननद ने भाभी को किया जान से मारने का प्रयास

location_on मझिआंव access_time 20-Sep-24, 11:35 AM visibility 678
Share



ननद ने भाभी को किया जान से मारने का प्रयास


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के मोरबे पंचायत अंतर्गत करीवाडीह गांव में बुधवार की रात्रि में घर में अकेली रह रही 24 वर्षीया महिला सुनीता देवी को चारपाई से बांधकर जान से मारने का प्रयास करने एवं घर में लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को तड़के जब ग्रामीणों ने सुनीता देवी को चारपाई पर बंधे हुए देखा तो मझिआंव थाना प्रभारी को दूरभाष पर इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त महिला को रेफरल अस्पताल में लाकर भरती कराया। जहां से चिकित्सक द्वारा उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। इस संबंध में घायल महिला ने बताया कि रात्रि में वह सोई हुई थी इसी बीच देखी की तीन लोग और एक लड़की चेहरा गमछा से बांधे हुए आये और मुझे चारपाई से बांधकर मेरे पेट पर चढ़ कर मारने लगे।
Advertisement
इसके बाद मैं चिल्लाने लगी तो वे मेरे मुंह में कपड़ा ठूस दिये फिर मारने लगे। इसी बीच मेरे बक्से का ताला तोड़कर दो हजार रुपया और फाइल सहित कागज लूट लिये। इसी दौरान उनके साथ आयी लड़की ने कहा कि इसे जान से मार दो, इसके बाद मैं बेहोश हो गई। लेकिन मैं बेहोश होने के पहले पहचान गई, वह लड़की मेरी ननद फूलवंती कुमारी थी। महिला ने कहा कि आठ दिन पहले उसकी सास कलावती देवी, देवर ललित चौधरी, ससुर महेंद्र चौधरी एवं ननद ने उसके घर में आकर मारपीट किया और मेरे पति मोतीलाल चौधरी का बक्से में रखा हुआ 55 हजार रुपये ताला तोड़कर जबरन ले लिये। उसने कहा कि इसके बाद मैं मझिआंव थाना में आकर इसके लिए आवेदन भी दी हूं। इस बारे में महिला के पति ने दूरभाष पर बताया कि मेरे पिताजी एवं भाई, बहन व मां मेरी पत्नी के साथ बराबर मारपीट करते रहते हैं इसलिये मैं कर्ज लेकर उनसे अलग घर बनाकर रहता हूँ, और कर्ज भरने के लिए गोवा में आकर काम कर रहा हूं।
Advertisement
इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और भुक्तभोगी महिला की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक महिला के इलाज के लिए गढ़वा जाने के कारण प्राथमिकी दर्ज नही हो पाई थी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play