whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055058 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

केंद्र सरकार व उनके आकाओं की झारखंड पर है गिद्ध दृष्टि : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 21-Jul-24, 02:53 PM visibility 692
Share



केंद्र सरकार व उनके आकाओं की झारखंड पर है गिद्ध दृष्टि : मंत्री मिथिलेश
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रमकंडा के बलिगढ़ पंचायत वासियों ने थामा झामुमो का दामन गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड अंतर्गत बलिगढ़ पंचायत के अधिसंख्य ग्रामीणों ने भाजपा सहित अन्य दलों को छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित मिलन समारोह में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सभी को पार्टी में शामिल किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज पार्टी की मजबूती में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत के लगभग सभी पंचायतवासी एकजुट होकर भाजपा सहित अन्य दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये हैं।
Advertisement
उन्हांने कहा कि झारखंड में झारखंडी जनमानस की सरकार ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद गढ़वा सहित पूरे राज्य का सर्वांगीण विकास किया है। इससे प्रभावित होकर सभी लोग दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं। झारखंड सरकार राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगां को लक्ष्य कर योजनाएं चला रही हैं, इसका लाभ सीधा जरूरतमंद ग्रामीणों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं उनके आकाओं की झारखंड पर गिद्ध दृष्टि है। वे लोग झारखंड को लूटना चाहते हैं। यही कारण है कि राज्य में बेहतर विकास कार्य कर रहे आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बेवजह तबाह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि असम आदि दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री अपना राज्य चला नहीं रहे हैं।
Advertisement
वे लोग झारखंड में घूम रहे हैं। मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके क्षेत्रों में अधिसंख्य सड़कें बन गई है। जो सड़कें बच गई हैं यथाशीघ्र उनका भी निर्माण कार्य होगा। साथ ही मंत्री ने कहा कि उस क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या है इसके लिए वे संबंधित नेटवर्क कंपनी जियो पदाधिकारियों से बात कर समस्या को दूर करायेंगे। बात यही यहां से नहीं बनेगी तो वे कंपनी के मुंबई के अधिकारियों से भी बात करेंगे। जैसे भी हो समस्या को दूर करायेंगे। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू सिंह खरवार, चंदा देवी, सलीफ जाफर, नवीन तिवारी, डॉ यासिन अंसारी, फिरोज मंसूरी, विनोद गुप्ता, राजकिशोर यादव, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play