भवनाथपुर : प्रखंड के अंतर्गत पंडरिया पंचायत के मुखिया गायत्री देवी ने डीडीसी गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा को आवेदन देकर पंचायत में पंचायत भवन निर्माण कराने की मांग किया है।
दिए आवेदन में मुखिया ने कहा है कि पंचायती राज्य के बीते ढाई दसको के बाद भी पंडरिया पंचायत का अपना भवन नहीं है। स्कूल के एक जीर्ण-शीर्ण भवन में आवश्यक कार्य करना पड़ता है, जिसके कारण ग्रामीण और पंचायत के सचिव कार्यालय में नहीं बैठने के कारण कार्य बाधित हो रहा है। जबकि छह माह पूर्व अंचल के माध्यम से सरकारी भूमि का सीमांकन कराके गढ़वा उपायुक्त को भेज दिया गया है। परंतु आज तक कार्य अधार में लटका हुआ है, जिसके कारण पंचायत का डिजिटल कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
Advertisement
बताते चलें की भवनाथपुर प्रखंड का इकलौता पंचायत पंडरिया में अब तक अपना पंचायत भवन नहीं मिल पाया है। जबकि अन्य आठ पंचायतों का अपना पंचायत भवन है, जिसमें पंचायत स्तर के सभी कार्य और कर्मी अपना कार्य संचालित करते हैं।