गढ़वा : शिव शिष्य परिवार गढ़वा की ओर से सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को पनशाला की शुरुआत की गई। उद्घाटन सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने किया। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि प्यासों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में शिव-शिष्य परिवार ने सदर अस्पताल परिसर में पनशाला खोलकर अत्यंत सराहनीय कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में पेयजल की व्यवस्था है, लेकिन अस्पताल परिसर में आने वाले लोग जानकारी के अभाव में पेयजल के लिए भटकते हैं। ऐसे में लोगों को अस्पताल परिसर में शिव शिष्य परिवार की पनशाला में शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा। शिव शिष्य परिवार के यमुना प्रसाद रवि ने कहा कि पनशाला में लोगों के लिए शीतल जल और गुड़ की व्यवस्था है।
Advertisement
शिव शिष्य परिवार दीदी मां नीलम आनंद के आशीर्वाद से जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
उन्होंने कहा कि पनशाला के संचालन में नंदु श्रीवास्तव, योगेंद्र सोनी, संतोष गोस्वामी, डॉ राज किशोर प्रसाद, गोरख प्रजापति, सुनील भाई, रीना दीदी, पुष्पा दीदी, राम बाबू, देव कुमार प्रसाद, गणेश प्रसाद, अरविंद कुमार, अंकित श्रीवास्तव, कुमार दया सहित अन्य सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
मौके पर सिविल सर्जन कार्यालय के सहायक संजय कुमार, विमलेश कुमार, अशोक
राम, संदेश, सूर्यदेव मेहता उपस्थित थे।