गढ़वा : मानस मंडली बिशनपुर इकाई गढ़वा के तत्वावधान में संगीत में श्री रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ अखंड पाठ का आयोजन शहर के निमिया स्थान प्राचीन निवास स्थान मंदिर में किया गया। इस दौरान मानस मंडली के द्वारा श्री हनुमान जी के दरबार पर पुष्प माला अर्पित किया गया। तत्पश्चात शंख ध्वनि व आरती किया गया।
मौके पर मंडली के सदस्यों ने कहा कि श्री रामचरितमानस पाठ सुंदरकांड पाठ करने से घर में सुख शांति की प्राप्ति होती है। विश्व का कल्याण होता है। सभी मनुष्य को जीवन में सुख शांति हेतु श्री सुंदरकांड पाठ अखंड पाठ अपने घरों में प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को करना चाहिए। सभी मनुष्य को प्रत्येक दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
Advertisement
मौके पर अरुण दुबे, आत्मा पांडेय, अमरेंद्र कुमार मिश्रा, सतीश धर दुबे, सियाराम पांडेय, अशोक पटवा, अरविंद तिवारी, राकेश रंजन चौबे, शत्रुघन कुमार, छोटेलाल तिवारी, कृष्ण कुमार चौबे, रमन केशरी, सुबोध प्रसाद, दिलीप श्रीवास्तव, रघुपति सिंह, सुमित गुप्ता, सोनू कुमार, दीपक कुमार बंटी, कुंदन कुमार, डॉ आनंद कुमार, सुनील गोंड़ आदि उपस्थित थे।