मझिआंव : गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी आकाश कुमार ने सशस्त्र बल जवानों के साथ थाना क्षेत्र के बोदरा गांव में आठ मवेशियों को बुच्चड खाना ले जाते पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव निवासी शेख मनौवर के 27 वर्षीय पुत्र शेख रोकसाद व 19 वर्षीय पुत्र शेख सोएब, बरडीहा थाना क्षेत्र के ललगडा गांव निवासी स्व. कईल यादव के 61 वर्षीय पुत्र हरि यादव व कोलहुवा गांव निवासी स्व. मणि यादव के 45 वर्षीय पुत्र जगन्नाथ यादव एवं कांडी थाना क्षेत्र के घोड़दाग गांव निवासी रूपी यादव के 30 वर्षीय पुत्र बटेश्वर यादव का नाम शामिल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आठ मवेशियों में दो गाय, दो बैल एवं चार बाछा के साथ पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement
मवेशियों के संबंध में पूछने के बाद उन लोगों के द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। साथ ही खरीद बिक्री का किसी प्रकार की कागज भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बावजूद भी गिरफ्तार लोगों के द्वारा अवैध रूप से क्रूरता के साथ पशुओं को मारते पीटते हुए बूचड़खाना ले जाया जा रहा था। उसके पश्चात केस कांड संख्या 45/14 धारा 414/34 भादवी, 12 झारखंड बोविन एनिमल प्रोहाईबिशन ऑफ स्लॉटर एक्ट एवं 11 एनिमल क्रूटली एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
मौके पर थाना प्रभारी आकाश कुमार के अलावे सशस्त्र बल के हवलदार जवान संतोष कुमार, अरुण कुमार बैठा एवं चालक मिथलेश तिवारी शामिल थे।