गढ़वा : भवनाथपुर-पाचाडूमर सड़क में सिंहपुर के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर् अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घायल व्यक्ति भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी श्याम बिहारी राम चंद्रवंशी बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से भवनाथपुर आ रहा था इसी बीच सिंहपुर के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उठकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।