गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के औरैया गांव मे बुधवार को बिजली के करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतिका सुमन देवी 22 वर्ष बताया गया है। वहीं घायल उसका पुत्र नारद कुमार को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुमन देवी मोटर चलाने के लिए बिजली का तार चढ़ाई थी। इसके बाद मोटर चलकर बच्चों के साथ स्नान कर रही थी। इसी दौरान बिजली का एक तार उतरकर नीचे गिर गया। इसी क्रम में बच्चों ने बिजली का तार हाथ से पकड़ लिया। नारद कुमार को करंट लगते हुए देखकर उसे बचाने के दौरान वह बिजली के करंट के चपेट में आ गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने सुमन देवी को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए भेज दिया है।