मझिआंव : लोकसभा चुनाव संपन्न के बाद मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सह राजद प्रदेश महासचिव नरेश प्रसाद सिंह मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के रानीताली गांव स्थित अनुसूचित जाति के टोला पहुंचे। वहीं टोला पर एकत्रित लोगों के बीच में श्री सिंह मुखातिब हुए।
इस दौरान जनेश्वर भारती एवं उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि किसी के बंधुआ वोटर नहीं हैं। गरीबों व असहायों तथा मेहनतकश अवाम के प्रति आपका समर्पण देख कर हम सबों ने आपके समर्थन का निर्णय लिया है। लोगों ने कहा कि दशकों से जिनका लगातार समर्थन किया उन्होंने वोट लेने के बाद कभी पलटकर देखा तक नहीं। ऐसे में उन्होंने सामुहिक रूप से उनके लिए सर्वदा प्रयत्नशील संगठन के समर्थन का निर्णय लिया है।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार समाजसेवी सह राजद के प्रदेश महासचिव नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मैं पिछले 8 वर्षों से क्षेत्र के सभी 7 प्रखंडों में बिना किसी भेदभाव के विकास व जन कल्याणकारी कार्य कराए हैं। राजद सामाजिक न्याय की अवधारणा पर आधारित पार्टी है। कतार के अंतिम आदमी को उसका हक व अधिकार तथा न्याय दिलाना ही हमारा उद्देश्य है। मौके पर मौजूद लोगों ने एक स्वर से इस घोषणा का स्वागत किया।
मौके पर अशोक राम, सोनू राम, राजेन्द्र राम, संजय राम, विनय राम, धनंजय राम, राजेश्वर राम, सुदामा राम, धर्मेन्द्र सिंह खरवार, बिरेंद्र सोनी सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।