रंका : प्रखंड सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष सह प्राथमिक विद्यालय उल्का के प्रधान शिक्षक संजय कुमार भारती का आकस्मिक निधन सोमवार की रात्रि उनके आवास तमगे कला में हो गया। वे एक माह से अस्वस्थ थे। उनका इलाज रांची से चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार तमगे खुर्द के बगल में केदाल शिवबेला के पास कुदरूम रोड में किया गया।
उनके निधन पर शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों प्रधानाध्यापको, सहायक शिक्षकों ने दुःख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंभा चौबे, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, लेखपाल अभय कुमार, विनोद कुमार ठाकुर, आनंद कुमार, राम बदन राम, बीआरपी महबूब अंसारी, सीआरपी प्रदीप एक्का, पंकज कुमार गुप्ता, संजय प्रसाद, देवेंद्र नाथ, राकेश कुमार तिवारी, सद्दाम खान, शिक्षक धीरज कुमार सिंह, घनश्याम ठाकुर, शशि भूषण कुमार, पिंटू पांडेय, राजेश चौबे, इरफान अंसारी आदि का नाम शामिल है।