कांडी : प्रखंड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत अधौरा गांव स्थित गवर्नर रोड में हाई स्कूल गरदाहा से आश्रम मोड़ तक दर्जनों ऐसे बिजली उपभोक्ता हैं जो बांस बल्ली के सहारे बिजली कनेक्शन अपने घरों तक लेकर गए हैं। विभाग द्वारा उनके घरों तक बिजली पोल नही लगाया गया है। लाचार व मजबूर होकर पांच पांच सौ फीट दूर से बांस बल्ली गाड़कर अपने घरों तक बिजली कनेक्शन लाकर बिजली जलाने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में कभी भी कोई बड़ी घटना दुर्घटना घट सकती है।
गांव के लाचार बिजली उपभोक्ता सीतेश कुमार गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, उदय प्रजापति, राम राज चौधरी, भुवनेश्वर चौधरी, बिगन माली आदि ने बताया कि हमलोगों के घरों तक बिजली पोल नही गाड़ा गया है। लाचार होकर बांस बल्ली लगाकर बिजली जला रहा हूं।
उधर गांव के ही अवधेश माली व महेंद्र प्रजापति ने बताया कि घर तो जरूर पक्का का बना लिया हूं लेकिन हमारे घरों में आज भी अंधेरा है। घर बनाये तीन वर्ष हो गए लेकिन घरों में रोशनी नहीं मिली। सोलर व लालटेन, ढिबरी जलाकर समय बिता रहा हूं।