गढ़वा : थाना क्षेत्र के हूर मध्या गांव निवासी सत्यानंद चौबे की पत्नी शारदा देवी मारपीट की घटना में घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस संबंध में शारदा ने गढ़वा थाना में दिये आवेदन में कहा है कि उसका पति साहेबगंज में जैप वन में पदस्थापित है। घर में अपने बेटे के साथ रहती है। वह अपने नया मकान से बेटे के साथ पुराने घर में जा रही थी। इस दौरान उसने देखा कि कामेश्वर चौबे, अमित कुमार चौबे एवं सुभद्रा देवी आम को कटवाकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे, उसमें हिस्सा मांगने पर उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए शारदा देवी के साथ मारपीट कर दिया।