धुरकी : गढ़वा डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने धुरकी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास कार्यों का समीक्षा बीडीओ जुल्फिकार अंसारी के साथ किया।
डीडीसी ने सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए बीडीओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पुरानी योजनाओं को तत्परतापूर्वक पूर्ण करते हुए बिरसा हरित अप योजना को जल्दबाजी में पूर्ण करें। बरसात का मौसम शीघ्र ही आने वाला है इसलिए कूप की योजना शीघ्र पूरा होना चाहिए। अबुआ आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन लाभुक के प्रथम किस्त की राशि उनके खाते में चली गई है वह शीघ्र ही पीलीनथ का कार्य करें, इसकी निगरानी करने का निर्देश भी दिया। प्रधानमंत्री आवास जन मन आवास भी शीघ्रता के साथ पूर्ण करने का निर्देश देते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।
उन्होंने प्रखंड के अधिकारियों को सभी तरह की योजनाओं को बरसात से पूर्व पूर्ण करने पर जोर दिया।
मौके पर कनिय अभियंता मुकेश दुबे, लव कुमार, पंचायत सेवक शिव शंकर ठाकुर, अजय सिंह, जगदीश राम, जितेंद्र कुमार, रोजगार सेवक राजेश कुमार, सुनील यादव, रविंद्र राम, बीपीओ राजू रंजन, मुखिया निशा, महबूब अंसारी, शंभू गुप्ता, अंजू देवी, सगुनी राम, रघुनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।