मझिआंव : मझिआंव थाना क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की को शादी के नियत से भगा ले जाने के जुर्म में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में परिजनों ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की पलामू जिला के रेहला में 6 माह से काम कर रही थी। वहीं 17 मई 2024 को अचानक गायब होने की सूचना मिली तो 18 मई को मझिआंव थाना में गुमशुदगी का सूचना दिया और थाना द्वारा खोजबीन किया जा रहा था। वहीं पुलिसिया दबाव मिलने के बाद गढ़वा जिला के परठीया गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी अपने पुत्र विकास चौधरी एवं लड़की को गढ़वा थाना को प्रस्तुत किए। उसके बाद मझिआंव पुलिस द्वारा लड़का और लड़की को मझिआंव लाया गया। परिजनों ने बताया कि मेरी लड़की को सुभाष चौधरी शादी के नियत से भगाकर ले गया था।
लड़की ने बताई की वह गर्भवती भी है।
इस संबंध में थाना से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष चौधरी के खिलाफ थाना कांड संख्या 43/24 के अंतर्गत पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई। अभियुक्त को नयायिक हिरासत में भेजा गया है।