गढ़वा : केतार थाना क्षेत्र के परती गांव मे भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रामविलास प्रजापति का पुत्र मुन्नीलाल प्रजापति एवं बिशुन देव प्रजापति के नाम शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदन अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में मुन्नीलाल प्रजापति ने आरोप लगाया है कि रामलाल प्रजापति के साथ उसका भूमि का विवाद चल रहा था, इस बात को लेकर सोमवार को केतार प्रखंड में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। इस दौरान अंचल पदाधिकारी ने दोनों पक्षों से कागजात की मांग किया था। दोनों पक्षों द्वारा कागजात दिखाने के बाद अंचला पदाधिकारी ने मुन्नीलाल प्रजापति के पक्ष में भूमि जोतने के लिए आदेश दिया।
लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने इस फैसले को मानने से मना कर दिया।
इसके बाद मुन्नीलाल प्रजापति तथा विष्णु देव प्रजापति प्रखंड कार्यालय से बाहर निकाला तो रामलाल प्रजापति, लखन प्रजापति, सीनियर प्रजापति, जगारी प्रजापति, बबलू प्रजापति आदि ने मिलकर उक्त लोगों के साथ मारपीट कर दिया।
घटना के जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को प्रखंड कार्यालय से उठाकर भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।