whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27271319
Loading...


जिला पुलिस जवान की मौत, अंतिम संस्कार में दी गई सलामी

location_on मझिआंव access_time 27-May-24, 06:58 PM visibility 669
Share



जिला पुलिस जवान की मौत, अंतिम संस्कार में दी गई सलामी
गार्ड ऑफ ऑनर देते पलामू पुलिस के जवान व पुलिस जवान प्रदीप पासवान का फाइल फोटो


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के तलसबरिया गांव निवासी कैलाश पासवान के 36 वर्षीय पुत्र पलामू जिला पुलिस के जवान प्रदीप कुमार पासवान का शव सोमवार की सुबह में गांव पहुंचा। शव आते ही पूरे घर के परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक को देखने वाले लोगों का तांता लगा रहा। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रदीप पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना के दंगवार पिकेट पर तैनात था। वह पिछले कई माह से लिवर की बीमारी से परेशान था। गढ़वा के चिकित्सकों ने बताया गया कि लिवर में खराबी आ गई है। इसके बाद उसे वाराणसी, दिल्ली एम्स आदि अस्पतालों में दिखाया गया। कोई फायदा नहीं होने पर उसे एआईजी हॉस्पिटल हैदराबाद में ले जाया गया। जहां पर 25 मई को जिला पुलिस जवान की मौत हो गई।
मृतक प्रदीप अपने पीछे अपनी पत्नी बबिता देवी, ग्यारह वर्षीय पुत्र प्रियांशु, माता एवं पिता को छोड़ गया है। प्रदीप पासवान की मौत के बाद पलामू पुलिस मेन्स एसोसिएशन के सदस्य एवं डाल्टनगंज से पुलिस के जवान उसके गांव पहुंचे। और मृतक के शव को सम्मान देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा दो मिनट का मौन रहकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पलामू पुलिस परिवार के तरफ से मृतक के अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 25 हजार रुपये नगद प्रदान किये गए। मौके पर मझिआंव थाना प्रभारी आकाश कुमार, पलामू मेंस एसोसिएशन के केंद्रीय संयुक्त मंत्री लालेश्वर राम, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुरी, मंत्री लालू उरांव, कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, संयुक्त मंत्री कृष्णा कुमार, सुनील कुमार, सुनील प्रसाद, सुनील मेहता, समय राम, विनय कुमार, ईश्वर राम सहित अन्य कई पुलिस जवान उपस्थित थे।
पलामू पुलिस ने पलामू एसपी एवं मेंस एसोशिएशन का जताया आभार : पलामू जिला में प्रतिनियुक्त आरक्षी प्रदीप पासवान के इलाज में काफी खर्च हो जाने के कारण परिजनों की हालत बहुत खराब हो गई। पैसे के अभाव में एआईजी अस्पताल हैदराबाद ने उक्त जवान का शव देने से अस्पताल प्रबंधक मना कर दिया। ऐसी स्थिति में पुलिस जवान प्रदीप पासवान के परिवार वाले काफी घबरा गए एवं पलामू के पुलिस मेंस के सदस्यों से बात किया। पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदया रिशमा रमेशन को सूचना दिया गया। सूचना के उपरांत बिना विलंब किए अस्पताल में जमा करने वाला राशि 1,20,000 (एक लाख बीज हजार रुपये) तत्काल उपलब्ध कराया गया। इस महान कार्य के लिए पूरे पलामू पुलिस, पुलिस जवान प्रदीप पासवान का पूरा परिवार एवं पंचायत मुखिया महताब आलम ने एसपी की प्रशंसा कर रहे हैं।
सीधे तौर पर कहा जा सकता है जिसका कोई नहीं उसका मदद भगवान के रूप में एसपी करती हैं। पुलिस जवान का पार्थिव शरीर एसपी एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन पलामू के सहयोग एवं पहल से ही सोमवार की सुबह तलशबरिया आया एवं उनके गांव में ही गढ़वा पुलिस एवं पलामू पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा जिला पुलिस जवान प्रदीप पासवान को सलामी दी गई और अंतिम संस्कार किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play