केतार : प्रमुख चंद्रावती देवी ने डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा को आवेदन देकर कहा है कि प्रखंड अंतर्गत मनरेगा से संबंधित सभी तरह की योजना को बंद कर दिया गया है। जिस कारण मनरेगा मजदूरों के सामने भयावह की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
श्रीमती देवी ने कहा कि पूर्व से जो योजना संचालित थी उसे भी रोककर रख दिया गया है, जिसके कारण लाभुकों का मनरेगा से मोह भंग होते जा रहा है। धीरे धीरे लाभुक प्रखंड कार्यालय भी आना जाना बंद कर रहे हैं। इसलिए जितना जल्द हो सके मनरेगा से संबंधित, टीसीबी, मेडबंदी, लूज बॉर्डर स्ट्रक्चर, समतलीकरण जैसे योजना को तत्काल शुरू कराया जाय, ताकि मजदूरों का पलायन को रोका जा सके।