भवनाथपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को गढ़वा डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने पंचायतवार योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रखंड कर्मी के साथ-साथ सभी पंचायत के मुखिया उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से संचालित प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, मनरेगा योजनाओं की विस्तारपूर्व जानकारी ली। जिसमें कुछ योजनाओं में धीमी गति पर डीडीसी ने असंतोष जताया और संबंधित विभाग के लोगों को एक सप्ताह में कार्य को प्रगति पर लाने का निर्देश दिया।
डीडीसी श्री मिश्रा ने बताया कि अभी सरकार के निर्देशानुसार चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की जा रही है। जिसमें पूर्व के सभी लंबित योजना को पूर्ण करने के बाद अगले नए योजना की क्रियावन में तेजी लाया जा सके।
क्षेत्र में पानी की समस्या पर हो रहे नलजल योजना में सुस्ती के बारे में पूछे जाने पर बताया कि पीएचड़ी विभाग इस पर अपना संबंधित एजेंसी से कार्य कर रही है। जहां पानी की ज्यादा समस्या है, उन जगहों पर 15वें वित से हैंड पम्प को मरमती कार्य के लिए बीडीओ को बोल दिया गया है।
झगड़ाखांड़ के समाजसेवी नित्या नंद पाठक ने डीडीसी को आवेदन देकर क्षेत्र में पानी की समस्या के बारे में जानकारी देते हुए जलनल योजना में तेजी लाने और हैंड पंप की मरमती करने की मांग किया।
मौके पर बीडीओ नंदजी राम, बीपीओ दयानंद प्रजापति, सभी पंचायत के पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मुखिया उप मुखिया आदि उपस्थित थे।