रांची/गढ़वा : गढ़वा के रमना की पूनम की शादी गोमिया में प्रीतम महतो के साथ 20 साल पहले हुई। शादी के कई साल तक पूनम को मातृत्व सुख नहीं मिल सका जिससे वह और उसका परिवार काफी तनाव में रहते थे। इधर जानकारी मिलने पर पूनम और प्रीतम ने रांची के अवेटा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में डाॅक्टर रुपाश्री पुरुषोत्तम से संपर्क किया। डाॅक्टर ने विभिन्न जांच के बाद इलाज शुरू किया और सावधानी, परहेज और विश्वास के साथ सकारात्मक सोंच रखनें की सलाह दी और आज पूनम जुडवां बेटों को जन्म दिया।
पूनम ने कहा कि हम उम्मीद छोड़ दिये थे लेकिन भगवान का आशीर्वाद और डाॅक्टर रुपाश्री के इलाज नें मेरी गोद भर दी। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है और लग रहा है जैसे मैं सपना देख रही हूँ।
डाॅक्टर रुपाश्री पुरुषोत्तम ने कहा कि समय रहते इलाज से मां बनना संभव है।आज भी लोगों के मन में आइवीएफ को लेकर काफी भ्रांतियां है जिसे दूर करने की जरूरत है। यह पूरी तरह सुरक्षित और सफल पद्धति है। जरुरतमंद दम्पति को इसकी जानकारी लेनी चाहिए।