whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27822825
Loading...


सुदूरवर्ती इलाके में महावीर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत : चिकित्सा सेवाओं का मुफ्त उपलब्धिकरण

location_on मझिआंव access_time 16-Apr-24, 07:46 PM visibility 659
Share



सुदूरवर्ती इलाके में महावीर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत : चिकित्सा सेवाओं का मुफ्त उपलब्धिकरण
मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर को मोमेंटो देते संस्थान के निदेशक डा. ब्रजेश कुमार पांडेय


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : मझिआंव में मंगलवार को महावीर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की शुरूआत की गई। इस मौके पर गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे। मंझिआव के करमडीह-बिशुनपुरा रोड में 50 बेड का महावीर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खुल जाने से मझिआंव सहित बिशुनपुरा, बरडीहा, कांडी आदि प्रखंडों के मरीजों को अपनी इलाज कराने में सहूलियत होगी। इससे पूर्व हॉस्पिटल के निदेशक डा. ब्रजेश कुमार पांडेय ने मंत्री को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाके में मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खुलना बहुत बड़ी बात है। अस्पताल खुल जाने से इस क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने में काफी सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि बड़े शहरों के तरह प्रखंड स्तर पर इस तरह के अस्पताल खुल जाने से लोगों को साधारण एवं आकस्मिक घटना में शहर पर निर्भर नही रहना पड़ेगा। उन्होंने इसके लिए संचालक को बधाई दी। वहीं डा. ब्रजेश कुमार पांडेय ने कहा कि अस्पताल की शुरूआत कि तिथि से अगले एक माह तक ओपीडी सेवा में परामर्श शुल्क मुफ्त रहेगा। उन्होंने कहा कि महावीर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में बहुत ही कम पैसे पर लोगो को इलाज की व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां सभी बीमारियों का इलाज एक ही अस्पताल में एक ही छत के नीचे हो सकेगा। इसके अलावे लकवा रोग, महिला प्रसूति बीमारी, हड्डी रोग, पेट रोग के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। इसके अलावे हॉस्पिटल में 24 घंटे आकस्मिक सेवा, आक्सीजन आईसीयू, एनआईसीयू, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य सुविधा उपलब्ध है।
इस मौके पर राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी बाल ब्रह्मचारी महंत केशव नारायण दासजी महाराज, अस्पताल निदेशक के पिता महेंद्र पांडेय, युवा समाजसेवी मारुत नंदन सोनी, विवेक सोनी, डा. के कुमार, डा. मिथलेश कुमार सिंह, डा. एम कुमार, डा. बी कुमार, डा. भारती सिंह, डा. केएन दूबे, डा. रविशंकर, डा. विजय तिवारी, डा. रीतिका सिंह,, नीरज सिंह, कांडी के प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय, विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी, छोटु पांडेय, भोलू पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमाण्य लोग मौजूद थे। स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगो का किया गया मुफ्त इलाज : महावीर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के शुरू होने के अवसर पर विभिन्न गांव से आये 200 मरीजों का इलाज कर एवं दवा का निशुल्क का वितरण किया गया।
इस अवसर पर निदेशक डा. ब्रजेश कुमार पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में समय -समय पर अस्पताल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से निशुल्क इलाज एवं दवा का वितरण किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play