whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27836656
Loading...


मंगला जुलूस पर 30 अखाड़े के लोग हुए शामिल, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

location_on गढ़वा access_time 16-Apr-24, 07:04 PM visibility 681
Share



मंगला जुलूस पर 30 अखाड़े के लोग हुए शामिल, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में रामनवमी पर्व को लेकर मंगला जुलूस धूमधाम से निकला गया। शहर से लेकर प्रखंड तक अखाड़ाधारियों ने पारंपरिक अंदाज में जुलूस निकाला। मंगलवार की दोपहर राम भक्तों ने उत्साह में झूम कर सड़कों पर निकले और पूरे जोश से महावीरी झंडा के साथ मंगला जुलूस में भाग लिया। जुलूस में शामिल युवती, महिल, युवाओं ने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया। साथ ही साथ मंगला जुलूस में रानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण कर युवती, महिला जुलूस में शामिल थे। वही उक्त महिलाओं ने ताशा पार्टी की धुन पर जम कर नृत्य किया। वीरों के वीर हनुमान जब चले.... अंजनी का लाला बड़ा मतवाला, हवा में उड़ता जाये रे मेरा राम दुलारा.... श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में.... जैसे गानों पर भक्त खूब झूमे. इस दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगी बली के नारे से पूरा गढ़वा शहर गूंज उठा।
वही आदम कद महावीर हनुमान जी सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ में मां काली अस्थान से चलकर रामलाला कुटी तक गए। आदम कद महावीर हनुमान जी और मां लक्ष्मी बाई के रूप में शामिल युवतियों के साथ शहर के लोगों ने सेल्फी लेते भी देखे गए। इससे पहले श्री महावीर मंडल, रामनवमी पूजा समिति जेनरल के नेतृत्व में विभिन्न अखाड़ा जैसे मां भवानी अखाड़ा, महाराणा प्रताप अखाड़ा, व्यवसाई संघ अखाड़ा, श्री राम पूजा समिति, युवा मंडली, महावीर मंडली, श्री राम दरबार अखाड़ा, हनुमान मंदिर सहित 30 अखाड़ा के श्रद्धालु मंगला जुलूस में शामिल थे। अखाड़ा के लोगों ने रंका मोड़ चौक, महावीर मंदिर, मां गढ़ देवी मंदिर, झंडा चौक रामलला कुटी आदि जगहों पर महावीरी झंडा के साथ पूजा-अर्चना किया।
रामनवमी पूजा समिती जेनरल, श्री महावीर मंडली के पदाधिकारी सहित विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों ने सभी अखाड़ा समिति के सदस्यों का विभिन्न समाजसेवी द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोगों ने अखाड़ा में शामिल श्रद्धालुओं का अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया। जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न समाज सेवी संस्था द्वारा जलपान का कराया गया था व्यवस्था : रामनवमी पर्व को लेकर मंगला जुलूस भव्य तरीके से निकाला गया जिसमें शहर के विभिन्न अखाड़ा सहित सनातन धर्म के लोग बढ़ चढ़कर भाग लिया श्रद्धालुओं के लिए शहर के रंग का मोड़ झुग्गी झोपड़ी संघ, युवा शक्ति संघ मेन रोड वैश्य महासभा, गढ़ देवी मोड़ के पास युवा मंडली संघ, कसेरा समाज सहित विभिन्न समाजसेवी संगठन के लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान का व्यवस्था किया था।
समाज सेवी संस्था के लोगों ने जुलूस में शामिल सभी श्रद्धालुओं को रोककर पानी शरबत खीर मिठाईयां आदि का वितरण किया। श्री राम पूजा जनरल के जुलूस में उड़ते दिखे महावीर हनुमान : रामनवमी के अवसर पर जेनरल समिति के द्वारा महाराष्ट्र से मंगाया गया उड़ते बजरंगबली व भगवा पतक बाध्य यंत्र की टीम जिले वासियों के लिए आकर्षक का केंद्र रहा बाहर से आए कलाकारों का ने कहा की हमारे कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव व दौलत सोनी के द्वारा हमे भगवान राम के इस पुनीत कार्य में शामिल होने के लिए आमंत्रण किया। हम उन्हे धन्यवाद देते है। उन्होंने कहा की ताशा पार्टी हमारा पेशा नही है। अपने संस्कृति को बचाने को लेकर हम अपने हिंदू धर्म को बचाए रखने के लिए हिंदुत्व के किसी कार्यक्रम में हम सभी अपने कार्यक्रम को प्रस्तुत करने के लिए कार्यक्रम में हम सभी टीम आते है।
उन्होंने कहा की हम सभी किसी की शादी पार्टी एवम चुनाव जैसे आदि जैसे किसी भी कार्यक्रम में अयोजन नही करते। मंगलवारी जुलूस के दौरान बादल के बीच दिखे महावीर हनुमान : मंगलवारी जुलूस के दौरान बादल के बीच एका एक बादल के बीचों बीच महावीर हनुमान का प्रारूप दिखा जिसे देख लोग भाउक हो गए और लोग की देखने को लेकर भीड़ जमा हो गया। चौक-चौराहों पर दिखा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम : मंगल जुलूस को लेकर शहर के सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात किये गये थे। पेट्रोलिंग वाहन गश्त करती रही। पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी और जवान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह तैनात किये गये थे। वही एसडीपीओ नीरज कुमार सहित सी आर पी एफ दीपक मिश्रा दल बल के साथ पूरे जुलूस में शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play