गढ़वा : आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय टंडवा में जनसंघ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने करते हुए करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक व्यक्ति नहीं विचार थे।उनके अंतोयदय अर्थात् समाज के निचली पीढ़ी के लोग आज देश के माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की दृष्टिकोण से हर क्षेत्र में आगे बड़े।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने कहा कि आज दीनदयाल जी के आदर्श एवं विचार के आधार पर बनी भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है उसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ के लिए दुनिया लालायित है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कहा कि दीनदयाल के विचारों के प्रति समर्पित भाव से झारखंड के सभी लोकसभा सीटो को जितना एवं झारखंड में भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि भंडरिया जैसे सुदूर पिछले इलाक़े से सामान्य किसान परिवार के एक समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण जैसे पद का दायित्व देने का कार्य करती है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी,पूर्व विधायक हीरा राम तूफ़ानी,ओमप्रकाश तिवारी,विनय चौबे,रघुराज पांडेय,गिरेंद्र पांडेय,प्रमोद चौबे,ब्रजेश उपाध्याय,भूषण सिंह,मीना गुप्ता,वीणा पाठक,कन्हैया चौबे,रवींद्र जायसवाल,अरविंद तूफ़ानी,सुभाष केशरी,विनोद तिवारी,ओंकार तिवारी,संतोष दुबे,चन्दन जायसवाल,उमेश कश्यप,शिवनारायण चंद्रा,प्रवीण पाल,राम उदार पांडेय,रूपू महतो,चंद्रमणि पाठक।