मझिआंव :
बरडीहा प्रखंड कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को प्रखंड प्रखंड के कर्मचारीयों के द्वारा अबुआ आवास में भारी अनिमियतता एवं रिश्वत खोरी को लेकर योग्य लाभुकों को आवास नही देकर अयोग्य लाभुकों को आवास दिया गया है।
जिसके विरोध में राजद के प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना के समय बीडीओ सह सीओ विजय राम के निर्देश पर पुलिस एवं मनरेगा बीपीओ संतोष कुमार सिंह के द्वारा धरना प्रदर्शन करने से रोका गया। जिससे इस धरना प्रदर्शन में आए हुए महिला पुरुष उग्र हो गए एवं घेराव करने लगें,जिससे बीपीओ एवं पुलिस धरना प्रदर्शन स्थल से वापस चलें गये।इधर धरना पर बैठे राजद के प्रदेश महासचिव नरेश सिंह, जिला अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, जिला महासचिव धर्मराज पासवान,गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष नौशाद आलम,जिला सचिव हरिनाथ चंद्रवंशी,कांडी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव, कांडी के नारायण यादव, मझिआंव प्रखंड अध्यक्ष इमरान खान, अनिल ठाकुर विनोद चंद्रवंशी सहित अन्य लोगों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार गरीबों के हित के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाकर गरीबों को अबुआ आवास सहित अन्य विकास योजनाओं का लाभ देने के लिए कार्यक्रम आयोजित की थी परंतु ब्लॉक के भ्रष्ट्र कर्मचारियों के द्वारा अबूआ आवास में घर विहिन गरीबों को आवास न देकर सुखी संपन्न लोगों को आवास पैसे के बल पर दिया गया है जो काफी गलत है, इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से भ्रष्ट कर्मचारियों एवं पदाधिकारीयों को आगाह करते हुए महा सचिव नरेश प्रसाद सिंह,जिला अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव ने कहा कि अगर गरीबों का हक नहीं दिया जाता है तो वह विधि संवत धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन जारी रहेगा,चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े।
तथा धरना स्थल पर बीडीओ को मांग पत्र लेने के लिए बुलाये जानें पर वे अपने प्रतिनिधि को भेजने पर लोगों ने उन्हें मांग पत्र नहीं देते हुए लौटा दिया अंत में बीडीओ धरना स्थल पर नहीं गये बाध्य होकर पांच लोगों ने प्रखंड कार्यालय आकर बीड़ीओ के चेंबर मेंअंत में 6सुत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया ।
क्या कहा बीडीओ ने : इधर इस संबंध में बीडीओ विजय राम ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन बिना एसडीओ साहब के अनुमति के बल पूर्वक किया गया है जिसे ऊपर के पदाधिकारी के दिशा निर्देश के बाद कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।इस मौक़े पर काफी संख्या में महिला- पुरुष उपस्थित थे।