whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273262
Loading...


अरहर के खेत से अज्ञात युवति का छत विछत शव बरामद

location_on मझिआंव access_time 08-Feb-24, 08:05 PM visibility 680
Share



अरहर के खेत से अज्ञात युवति का छत विछत शव बरामद


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : पुलिस ने भेजी पोस्ट मार्टम को :थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइनबार गांव के हरैया टोला के समीप अरहर के खेत से अर्धनग्न अवस्था में छत विछत लगभग 27 वर्षीय महिला का शव को पुलिस ने गुरुवार को बरामद की है। शव होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं शव देखने के लिए एवं पहचान के लिए सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसकी खबर मिलते ही थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर वरीय पदाधिकारी को जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही सीडीपीओ नीरज कुमार, पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात करना शुरू कर दिया तथा लोगों से शव की पहचान कराई गई। लेकिन शव का पहचान नहीं हो सकी है।
इस संबंध में सीडीपीओ नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोईनबार गांव के हरैया टोला के अरहर के खेत से छत वीछत अर्धनग्न अवस्था में लगभग 27 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है,साथ ही उन्होंने बताया कि महिला का चेहरा पुरी तरह से पत्थर से कुचला हुआ है , उसकी वजह से महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जहां पर शव मिला है वह स्वर्गीय वकील खान के अरहर का खेत से मिला है जो सड़क से कुछ दूर पर है। इसलिए लगता है कि किसी व्यक्ति का उस शव पर पहले नजर नहीं पड़ा है‌। शव देखने के बाद आशंका जताया जा रहा है कि शव लगभग 8-10 दिन का है। उन्होंने कहा कि वहां पर एक खून लगा हुआ पत्थर भी मिला है। शव से कुछ दूर महिला का एक चप्पल भी पाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला के दाहिने हाथ के बीच वाली अंगुली में हरा नग लगा हुआ एक बाजारू अंगूठी भी देखा गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play