whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265246
Loading...


खबर :श्री वंशीधर नगर

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Feb-24, 06:03 PM visibility 730
Share



 खबर :श्री वंशीधर नगर


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जितपा के प्रांगण में सत्संग का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ बन्देपुरुषोतम ध्वनि,शंख ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद सामूहिक प्रार्थना, नाम जप,सत्यानु शरण पाठ,नारी नीति पाठ किया गया.धृतिसुन्दर लाल,गीता देवी,चंचला गुप्ता व सतवंती देवी द्वारा भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया गया. इष्टचर्चा करते हुये ऋत्विक विजयनन्दन सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार सूर्य का प्रकाश पाने के लिये लोग घर से बाहर निकलते हैं, ठीक उसी प्रकार अपने प्रभु व ईश्वर की कृपा पाने के लिये उसे अपने प्रभु के आदेशों का पालन करना चाहिये. उन्होंने कहा कि श्री श्री ठाकुरजी वर्तमान पुरुषोत्तम हैं.उनकी दया तो हमेशा शिष्यों पर बनी रहती है.भगवान को पाने का एकमात्र साधन है भगवान का नाम जप करना.ईश्वर के नाम जप से ही भगवान और भक्त के बीच की दूरी कम हो जाती है.उन्होंने कहा कि मानव जीवन मे कर्म की विशेष प्रधानता है.सत्संगी शक्तिदास सिन्हा ने कहा कि गुरु ईश्वर रूप में होते हैं.वे अपने शिष्यों को प्रत्येक क्षेत्र में प्रकाश दिखलाते हैं.वे हमेशा अपने भक्तों को सत्य के पथ पर चलने के लिये प्रेरित करते हैं.उन्होंने कहा कि गुरु या ईश्वर अपने भक्तों की रक्षा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अवश्य करते हैं.उन्होंने कहा कि भक्त के हृदय में अहंकार व कपटता नही होना चाहिये.ऋत्विक धृतिसुन्दर लाल ने सात्वति पत्रिका का पाठ करते हुये कहा कि मनुष्य के जीवन का लक्ष्य है ईश्वर की प्राप्ति करना.इसके लिये मनुष्य को अधिक से अधिक ईश्वर का नाम जप करना चाहिये.सत्संग में राजकुमार दा,संजय दा,अजय दा,गोविन्द दा,हेमन्त जायसवाल, पप्पू जायसवाल,धृतिदीप्त,श्रीकांत,प्रभा देवी,रीना देवी,रामा देवी,उषा देवी,निर्मला जायसवाल,अनिता देवी,विमला देवी,दीप माला,मधु,तनुप्रिया,मुस्कान,सुजय,विजय,आदित्य सहित अन्य उपस्थित थे. - नगर ऊंटरी स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार का शनिवार को बिदाई समारोह मनाया गया।
यह नगर उंटारी स्टेशन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे के एओएम चोपन राकेश कुमार सिंह, टीआई गढ़वा विजय प्रकाश व टीआई रेणुकूट सुनील कुमार ने नगर उंटारी रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार को बुके देकर सम्मानित किया गया। उन्हें फूलों का माला पहनाकर, साॅल देकर और बंशीधर मंदिर की तस्वीर भेटकर सम्मानित किया गया। गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन से चोपन रेलवे स्टेशन तक के सभी स्टेशन अधीक्षक नगर उंटारी सम्मान समारोह में शामिल हुए।सभी स्टेशन अधीक्षक ने 31 जनवरी को सेवानिवृत्त अवधेश कुमार को माला पहना और अपनी ओर से उपहार स्वरूप गिफ्ट दिया गया। रेलवे के एओएम चोपन के राकेश कुमार सिंह ने नगर ऊंटरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार के सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल में नगर उंटारी रेलवे स्टेशन में अपना कार्य उन्होंने बखूबी निभाया है।इनके कार्यकाल में किसी भी तरह की कर्मियों को कोई भी परेशानी नहीं हुई है। वैसा कभी जरूर पड़ा कर्मियों को तो उन्हें पूरी तरह से सहयोग किया है। सम्मान समारोह में नगर ऊंटरी रेलवे स्टेशन के सेवानिवृत्ति होने पर स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार ने कहा कि नगर उंटारी रेलवे स्टेशन में 3 सालों का कार्यकाल मेरा रहा है इतने दिनों में जितना हमसे बना उतना बखूबी उस कार्य को पूरा किया है। नगर ऊंटरी के रहने वाले लोगों से पूरा सहयोग मिला है। मेरा जॉइनिंग 7 फरवरी 1986 को गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन में पदभार ग्रहण किया था। उसके बाद रेणुकूट और नगर ऊंटरी में कार्य किया है।
रेलवे में 38 साल कार्य किया हूं और नगर उंटारी रेलवे स्टेशन में रहकर 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत्ति हुए हैं। नगर उंटारी रेलवे स्टेशन के प्रभारी स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार को बनाया गया है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता टीआई गढ़वा के विजय प्रकाश ने किया। सम्मान समारोह में शामिल गढ़वा रेलवे स्टेशन से चोपन तक के पूरे स्टेशन अधीक्षक,एसएस दूध्दी के शैलेश सिंह, नगर उंटारी स्टेशन के उमेश प्रसाद व उमेश कुमार,पीडब्ल्यूआई नगर के कुलदीप पासवान, सिग्नल इंस्पेक्टर महादेव उरांव तथा शिवनंदन कुमार शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play