whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054404 readers visited
Loading...


ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच का रथ कल्याणपुर, चामा, पेशका, दुलदुलवा चिनिया, तसरार, कोरवाडीह होते हुए का किया भ्रमण

location_on मेराल access_time 04-Feb-24, 04:36 PM visibility 666
Share



ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच का रथ कल्याणपुर, चामा, पेशका, दुलदुलवा चिनिया, तसरार, कोरवाडीह होते हुए का किया भ्रमण


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच पलामू प्रमंडल का अभियान रथ कल्याणपुर, चामा, पेशका, दुलदुलवा चिनिया, तसरार, कोरवाडीह होते हुए रविवार को मेराल का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ओबीसी अधिकार मंच के संयोजक बीरेंद्र साव उनके साथ शिवकुमार विश्वकर्मा, अधिवक्ता जितेंद्र चंद्रवंशी, रमाकांत प्रसाद शामिल थे नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगो को प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में 11 फरवरी को शिवाजी मैदान में भारी से भारी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया। नुक्कड़ सभा में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए बीरेंद्र साव ने कहा कि झारखंड अलग प्रदेश बनने के बाद पिछड़ी जातियों का आरक्षण खत्म होने की गागर पर है संयुक्त बिहार में पिछड़ी जातियों के आरक्षण का लाभ 27 प्रतिशत लोगो को मिलता था।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार जातीय जनगणना कराकर पिछड़ी जातियों के हक अधिकार सभी क्षेत्रों में लागू करें। अन्यथा आने वाले समय में ओबीसी समाज के लोग एकजुट हो गए हैं अपना हक लेकर रहेंगे। इसके लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच तैयार है। बसपा नेता शिवकुमार विश्वकर्मा ने कहा की झारखंड बनने के बाद से ओबीसी के लोगों को ठेंगा दिखाने का कार्य किया गया है हमें जगरूप होने की जरूरत है अब भी नहीं जगे तो आने वाले समय में स्थिति और दयनीय होने वाला है राजनैतिक शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से हम काफ़ी पीछे हैं। अधिवक्ता जितेंद्र चंद्रवंशी ने कहा की पिछड़े वर्ग के रहनुमा केंद्र की सरकार में कोई रहा न राज्य की सरकार में जिसका परिणाम है कि पंचायत चुनाव से लेकर नगर पंचायत तक अधिकार नही मिला।
पिछड़ी जाती के हकमारी के सवाल पर ओबीसी एकता एवं अधिकार मंच मैदान में ईमानदारी के साथ खड़ी है आप अपना एकता को दिखाने के लिए 11 फरवरी को भारी से भारी संख्या में डाल्टनगंज के शिवाजी मैदान में पहुंच कर हुंकार भरें। आपकी उपस्थिति ही हमे ऊर्जा प्रदान करेगी। नुक्कड़ सभा और वक्ताओं ने अपनी बात को रखा।इस अवसर पर नुकड़ सभा में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play