भवनाथपुर :
गढ़वा ड्रग इंस्पेक्टर चंदन कश्यप ने शनिवार को भवनाथपुर पहुंचकर मेडिकल दुकानों की जाँच किया। जाँच के दौरान मेडिकल दुकानों की लाइन्सेस, दवा की रख रखाव, एक्सपायरी दवा आदि का निरीक्षण किया। जाँच के क्रम में गढ़वा ड्रग इंस्पेक्टर चंदन कश्यप ने बताया कि बजरंग मेडिकल दुकान व शमीमा मेडिकल दुकान की जाँच के क्रम में शमीमा मेडिकल एजेंसी दुकान में खुदरा दवा बिक्री किये जाने के साथ ही बिना डिग्रीधारी प्रैक्टिशनरो को दवा मुहैया कराये जाने की मामला सामने आया है। संबंधित मेडिकल दुकान के विरुद्ध कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारीयों को पत्राचार किया जायेगा।
बताते चलें की दैनिक जागरण में भवनाथपुर में लगभग चार दर्जन झोला छाप और अवैध रूप से जांच घर चलाने को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी ।
जिसमे 15 दिन पूर्व भी भवनाथपुर में ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी की तयारी की थी परंतु खबर लीक होने के कारण सभी दवा दुकान और जांच घर अपनी अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए थे ।देखना होगा अब की वैसे फर्जी लोगों के खिलाफ क्या करवाई होती है ।
नशा एक बड़ी सामाजिक बुराई है, इससे दूर रहने के लिए प्रशासन द्वारा तमाम जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, इसके बावजूद नौनिहाल स्कूली बच्चे तेजी से सस्ते नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं।
ग्रामीणों क्षेत्रों में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। किशोरों के साथ साथ अब छोटे छोटे स्कूली बच्चे भी नशे का सेवन करने लगे है। प्रतिबंधित सुलेशन, व्हाइटनर, थिनर, मेडिकल स्टोरों पर बिकने वाली कई प्रतिबंधित दवाएं नशे के लिए प्रयोग की जा रही हैं।
स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चों को नशीले पदार्थ मेडिकल दुकानों एवं जेनरल दुकानदारो के पास से मिल जाता है। प्रतिबंध के बावजूद कई दुकानदार व मेडिकल स्टोर स्कूल के बच्चों को नशे में इस्तेमाल में होने वाली दवाएं बेचते हैं। इसके पीछे नशे का कारोबार चलाने वाले सक्रिय हैं, लेकिन वें अब तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
*ग्रामीणों ने स्कूली ड्रेस में नशा का सेवन करते बच्चे को पकड़ विद्यालय को सौंपा*
शनिवार को बुका गाँव के नदी किनारे ह्वाईटनर और सुलेशन का नशा करते हुए कक्षा 6 में पढ़ने वाले स्कूली बच्चे को ग्रामीण ने पकड़कर विद्यालय प्रबंधन को सौंप दिया। पूछने पर उस बच्चे ने बताया कि प्लास्टिक में भरकर सुलेशन या ह्वाईटनर सूंघने से शराब जैसा नशा महसूस होता है, मेरे साथ आठ दस बच्चे नशा सूंघ रहे थे, वें सब भाग गए ज्यादा नशा होने के कारण मैं पकड़ा गया।
बताया कि ये नशीली चीजे किराना दुकानो में आसानी से मिल जाता है।
मनरेगा अंतर्गत लक्ष्य से अधिक बिरसा कूप योजना सुकृत करने को लेकर उप विकास आयुक्त गढ़वा के द्वारा भवनाथपुर बीडीओ से स्पस्टीकरण का मांग किया है। दिए पत्र में उपविकास आयुक्त के द्वारा उल्लेख किया गया है कि मनरेगा एवं राज्य मद के अभिसरण से क्रियावन्तित विरसा शिचाई कूप संवर्धन मिशन योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुकृत एवं ऑन गोइंग करने हेतु बार बार दिसे निर्देश दिए गए थे। बावजूद भवनाथपुर प्रखण्ड अंतर्गत कूप 220 लक्ष्य के बदले 233 सुकृत कर लिए गए। इस से साफ पता चलता है कि वरीय पदधिकायों के द्वारा दिए गए निर्देश को अवहेलना करते हुए। निर्धारित लक्ष्य से 13 अधिक विरसा शिचाई कूप को सुकृत किया गया। जिससे योजना को क्रियावन में परेशानी होगी ।इसको लेकर तीन दिन के अंदर स्पस्टीकरण का मांग किया है।