गढ़वा : बरडीहा थाना क्षेत्र के असना जरही गांव निवासी सरफुद्दीन अंसारी 70 वर्ष टेंपो से गिरकर घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर गढ़वा से पस्ता गांव जा रहा था। उसी बीच बेलचांपा गांव से कुछ दूरी पर टैंपू पर से अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे उठाकर इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।